Hanuman Chalisa

जन्माष्टमी पर कविता : ब्रज दर्शन की रेल...

Webdunia
- डॉ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ
 
चलती ब्रज दर्शन की रेल
राधारानी नाम है इसका
चलती रेलमपेल।
 
यह गोकुल है, लीला जिसमें
करते थे नंदलाला
मटकी फोड़ दही बिखराते
हंसती थी ब्रजबाला
ऐसे ही करते रहते थे
नटखटपट के खेल
चलती ब्रज दर्शन की रेल।
 
जहां विराजी राधारानी
नाम गांव बरसाना
नंदगांव भी यहीं पास
था रहना आना-जाना
ब्रज की धरती प्रेमभरी है
राधा-माधव मेल
चलती ब्रज दर्शन की रेल।
 
कैसे सुंदर हैं ब्रज के वन
लो वृन्दावन आया
ऐसा लगता वेणु बजाता
कान्हा भू पर आया
रंभा-रंभाकर लोट रही हैं
गउएं ठेलमठेल
चलती ब्रज दर्शन की रेल।
 
एक से एक अनोखे देखो
मंदिर वृन्दावन के
रंगबिहारीजी, गोविंदजी
कान्हा ठाकुर सबके
राधा वृन्दावनेश्वरी है
कृष्ण-कन्हैया छैल
चलती ब्रज दर्शन की रेल।
 
छुक-छुक रेल चली आगे को
बहती जमुना मैया
बसी इसी तट पर मथुरा
जन्मे जहां कन्हैया
कंस मार दु:ख दूर किया था
अवतारी के खेल
चलती ब्रज दर्शन की रेल।

साभार - देवपुत्र 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

बिना दूध, बिना क्रीम: सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी 'मैंगो डॉली' आइसक्रीम

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा

एक सामयिक व्यंग्य: विश्वशांति का महायुद्ध

अगला लेख