Karnataka Elections : मैसूर में PM मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी की तरफ फेंका गया मोबाइल

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2023 (22:47 IST)
 
मैसुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार वाहन के जरिए रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर एक मोबाइल फोन फेंका गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया।

फोन गाड़ी के बोनट पर गिरकर नीचे गिर गया। हालांकि, प्रधानमंत्री की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने साथ में चल रहे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारियों को उस वस्तु की ओर इशारा किया।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि प्रधानमंत्री एसपीजी के सुरक्षा घेरे में थे। महिला (जिसका फोन प्रधानमंत्री के वाहन पर गिर गया था) भाजपा कार्यकर्ता थी। एसपीजी के लोगों ने बाद में फोन उसे वापस कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि उत्साह में यह फेंका गया और महिला की कोई गलत मंशा नहीं थी। हालांकि हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
यह घटना तब हुई जब मैसुरु-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और पूर्व मंत्रियों केएस ईश्वरप्पा और एसए रामदास के साथ प्रधानमंत्री मोदी सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों की तरफ हाथ हिला रहे थे। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More