'शिव के गले का आभूषण है सांप, जनता मेरे लिए है शंकर', कर्नाटक में कांग्रेस पर PM मोदी का निशाना

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2023 (19:16 IST)
 
 
कोलार। karnataka assembly election 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सांप वाली टिपण्णी पर जवाब देते हुए रविवार को कोलार में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सांप कहलाना स्वीकार करते हैं क्योंकि यह भगवान शिव का शृंगार है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कर्नाटक चुनाव में उनका सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? चुनाव में सांप अब कांग्रेस के लिए लिए सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। ये लोग मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं।”
 
श्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के गले का श्रृंगार नाग है और मेरे लिए देश की जनता भगवान का रूप है। इसलिए, मैं सांप बनना स्वीकार करता हूं जो कि एक श्रृंगार है।
 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने यहाँ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि किन मैं जानता हूं कि संतों और कर्मकांडों की भूमि कर्नाटक की जनता कांग्रेस के इस अपमान का अपने मतों से मुंहतोड़ जवाब देगी और उसके सारे मंसूबों को धराशायी कर देगी।
 
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भगवान तुल्य जनता की यह नाराजगी और गुस्सा 10 मई को पोलिंग बूथ पर जोरों से निकलने वाला है।”
 
मोदी ने 40 प्रतिशत कमीशन कर्नाटक सरकार वाले कांग्रेस के बयान के खिलाफ पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस 85 प्रतिशत कमीशन वाली पार्टी है, इस तथ्य को उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था। कांग्रेस को हमेशा 85 प्रतिशत कमीशन की पार्टी के रूप में जाना जाता है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से 85 फीसदी कमीशन की पार्टी के रूप में जानी जाती रही है। कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) ने कहा था कि एक रुपये में से 15 पैसे ही लाभार्थी के पास पहुंचते हैं। यह उनके पीएम की स्वीकृति है और इसलिए कांग्रेस सरकार कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है।
 
कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था। लेकिन, सत्ता पक्ष यह कहकर इसे खारिज करता रहा है कि विपक्षी दल ने भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने के लिए एक भी कानूनी कदम नहीं उठाया है।
 
मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही जमानत पर बाहर है तो लोग भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद नहीं कर सकते।
 
उन्होंने कहा कि आज भी, शाही परिवार और उनके करीबी सहयोगी करोड़ों रुपये के विभिन्न घोटालों में जमानत पर बाहर हैं। यदि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमानत पर है तो आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद नहीं कर सकते।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस ने फिर झूठे गारंटियों की गठरी खोल ली है। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड यह है कि वह अपनी गारंटियों को कभी पूरा नहीं करती है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2005 में देश के लोगों को गारंटी दी थी कि वर्ष 2009 तक वह हर घर को बिजली देगी। कांग्रेस ने 2014 तक शासन किया, उन्हें लगभग एक दशक तक गारंटी दी थी। जब हमने 2014 में सरकार बनाई, हम दंग रह गए, घर-घर बिजली तो दूर कांग्रेस ने तो किसी गांव तक में बिजली नहीं पहुंचाई।”
 
उन्होंने कहा कि 18,000 गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी और हमने केवल 1000 दिनों में 18,000 गांवों और 2.5 करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करके यह दिखाया है।
 
दी ने कहा कि कर्नाटक को कांग्रेस और जनता दल (एस) के ‘भ्रष्ट शिकंजे’ से बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपने इसका परिणाम देखा है जब केंद्र में स्थिर सरकार बनी। केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास के इतने बड़े काम किए जो कई दशकों से लंबित थे।
 
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दौर में 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के समय में दुनिया ने भारत से सभी उम्मीदें छोड़ दी थीं। बीजेपी को आपके एक वोट ने पूरी स्थिति बदल दी। आज भारत का सम्मान ऊंचा है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को एक उज्ज्वल स्थान दे रही है।
 
मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर एक राज्य बनाना है और इसलिए राज्य में डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा,“जब तक यहां कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार रही है कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लगा रहा है। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनी, तब यहां विकास को गति मिली। कांग्रेस कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है।
 
उन्होंने कहा कि आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही डबल इंजन की सरकार इस पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेगी। उन्होंने कहा,“बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां किसानों और उद्योग दोनों के लिए नए अवसर पैदा करेगा, इस पर काम तेजी से चल रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के तमाम आरापों को खारिज करते हुए लोगों को अगाह किया कि कर्नाटक को अस्थिर सरकार से बचाना भी जरूरी है। इसलिए लोग भाजपा को स्पष्ट बहुमत से ही चुनें क्योंकि राज्य का विकास‘डबल इंजन सरकार’ से ही संभव हो पाएगा। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More