Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में मतदान का उत्साह, वोटिंग के लिए लगीं कतारें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (09:45 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों (38 seats) के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। अधिकारियों ने रांची में यह जानकारी दी। राज्य के 12 जिलों में 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान (Voting) प्रारंभ हुआ और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।ALSO READ: झारखंड विधानसभा चुनाव के 5 चर्चित मुकाबले
 
31 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान : अधिकारियों ने बताया कि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान अपराह्न 4 बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।ALSO READ: CM योगी का झारखंड सरकार पर तीखा आरोप, राज्य के कुछ हिस्से बने अवैध गतिविधियों के केंद्र
 
ये दिग्गज आजमा रहे हैं किस्मत : मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमर कुमार बाउरी सहित कुल 528 उम्मीदवार दूसरे चरण में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं। इन 38 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं जिसमें 6 जिले- गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ हैं।ALSO READ: हेमंत सोरेन का दावा, पेपर लीक के पैसों का झारखंड चुनाव में इस्तेमाल कर रही है भाजपा
 
मतगणना 23 नवंबर को होगी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि कुल 14,218 मतदान केंद्रों में से 239 पर मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है और 22 पर दिव्यांगजनों को तैनात किया गया है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और मतगणना 23 नवंबर को होगी।(भाषा)ALSO READ: झारखंड में पीएम मोदी बोले, JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

अगला लेख
More