Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में भाजपा का नया नारा, अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार'

Advertiesment
हमें फॉलो करें Raghuvar Das
, शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (08:50 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार' का नारा दिया है।
Raghuvar Das
दास ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने केवल अपने दम पर 'अबकी बार 65 पार' का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जोशो-खरोश के साथ जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने 'अबकी बार 65 पार' का नारा अकेले दिया है। उन्होंने कहा कि यदि देश में सभी लक्ष्य हासिल किए जा चुके हैं तो ऐसा झारखंड में कर पाना मुश्किल नहीं है। गौरतलब है कि आजसू और भाजपा ने सीट बंटवारे में फंसे पेंच को लेकर अभी तक गठबंधन समाप्त होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र में सरकार पर गडकरी बोले, क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है