Hanuman Chalisa

Hanuman janmotsav 2023 : हनुमानजी के संबंध में ऐसी 10 बातें जो आपने कभी सुनी नहीं होंगी

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (11:52 IST)
Hanuman jayanti 2023: हनुमानजी की वैसे तो ऐसी कई बातें हैं जो शायद अभी तक लोगों ने नहीं सुनी होगी। वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस के अलावा भी अन्य रामायणों और पुराणों में उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातों का वर्णन हमें मिलता है। आओ उन्हीं में से हम जानते हैं 10 ऐसी बातें जो सचमुच ही हमें हैरान कर देती हैं।
ALSO READ: हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने के लिए जन्मोत्सव पर करें ये 5 अचूक उपाय
1. एक कल्प तक धरती पर रहेंगे हनुमानजी : श्रीराम की आज्ञा से हनुमानजी एक कल्प तक इस धरती पर रहेंगे। एक कल्प में चारों युग के कई चक्र होते हैं।
 
2. कहां रहते हैं हनुमानजी : कहते हैं कि हनुमानजी नेपाल तिब्बत सीमा पर स्थित गंधमादन पर्वत पर रहते हैं और वे वहां पर रहते हैं जहां पर रामायण का पाठ होता है। जगन्नाथ पुरी की रक्षार्थ वे वहां पर भी विराजमान हैं।
ALSO READ: Hanuman janmotsav : हनुमान पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि
3. हनुमानजी के गुरु : सूर्य, नारद के अलावा एक मान्यता अनुसार हनुमानजी के गुरु मातंग ऋषि भी थे। मातंग ऋषि शबरी के गुरु भी थे।
 
4. हनुमद रामायण: वाल्मीकि रामायण से पहले हनुमानजी ने रामायण को एक शिला पर अपने नाखुनों से लिख दिया था। यह 'हनुमद रामायण' के नाम से प्रसिद्ध है। परंतु बाद में उन्होंने वाल्मीकि जी की निराशा को देखते हुए इसे समुद्र में फेंक दिया था।
ALSO READ: सपने में दिख गए हैं भगवान हनुमान तो खुल जाएंगे भाग्य और अवसरों के द्वार
5. माता जगदम्बा के सेवक हनुमान : रामभक्त हनुमानजी माता जगदम्बा के सेवक हैं। हनुमानजी माता के आगे-आगे चलते हैं और भैरवजी पीछे-पीछे। 
6. हर युग में दर्शन देते हैं हनुमाजी : भीम और अर्जुन ने द्वापर युग में हनुमानजी के दर्शन किए थे वहीं कलियुग में तुलसीदासजी, समर्थरामदास, भक्त माधवदास, नीम करोली बाबा, राघवेन्द्र स्वामी आदि कई लोगों ने उनके साक्षात दर्शन किए हैं।
 
7. ब्रह्मास्त्र है हनुमानजी पर बेअसर : हनुमानजी के पास कई वरदानी शक्तियां थीं लेकिन फिर भी वे बगैर वरदानी शक्तियों के भी शक्तिशाली थे। ब्रह्मदेव ने हनुमानजी को तीन वरदान दिए थे, जिनमें उन पर ब्रह्मास्त्र बेअसर होना भी शामिल था, जो अशोकवाटिका में काम आया।
ALSO READ: हनुमानजी पूरा नारियल निगलकर आधा लौटा देते हैं इस तरह से, अनोखी है मूर्ति
8. हनुमानजी के 5 सगे भाई : ब्रह्मांडपुराण के अनुसार राज केसरी के 6 पुत्र थे, जिनमें सबसे बड़े पुत्र हनुमानजी थेl हनुमानजी के भाईयों के नाम क्रमशः मतिमान, श्रुतिमान, केतुमान, गतिमान और धृतिमान था।
 
9. हनुमानजी की माता एक अप्सरा थी : इंद्रदेव के दरबार में पुंजिकस्थल नाम की एक अप्सरा को एक ऋषि ने पृथ्वी पर वानर के रूप में जन्म लेने का शाप दिया था। इसलिए, उन्होंने एक वानर राजकुमारी के रूप में जन्म लिया और एक वानर प्रमुख केसरी से विवाह किया। हनुमानजी को जन्म देने के बाद वे शाप मुक्त हो गई थीं।
 
10. हनुमान के भक्तों को क्यों नहीं सताते हैं शनिदेव जी : एक बार अहंकारी लंकापति रावण ने शनिदेव को कैद कर लिया और उन्हें लंका में एक जेल में डाल दिया। जब तक हनुमानजी लंका नहीं पहुचें तब तक शनिदेव उसी जेल में कैद रहे। जब हनुमान सीता मैया की खोज में लंका में आए तब मां जानकी को खोजते-खोजते उन्हें भगवान् शनि देव जेल में कैद मिले। हनुमानजी ने तब शनि भगवान को कैद से मुक्त करवाया। मुक्ति के बाद उन्होंने हनुमानजी का धन्यवाद दिया और उनके भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखने का वचन दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

जैन धर्म में क्या है चातुर्मास का महत्व?

26 July Birthday: आपको 26 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

विजया पार्वती व्रत के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और कथा

Weekly Horoscope: 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

अगला लेख