dharma sangrah
✕

Janmashtami 2024 : बालकृ्‍ष्ण को सजाएं इन 10 चीजों के माध्यम से, लगेंगे बहुत सुंदर

WD Feature Desk
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (09:56 IST)
balmukund ka shringar
Janmashtami 2024 : श्री कृष्‍ण का जन्म भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का 5251वां पर्व 24 अगस्त दिन सोमवार रात्रि को मनाया जाएगा। इस दिन घर और मंदिर में बालकृष्‍ण को सुंदर वस्त्र और अन्य वस्तुओं से सजाया जाता है। आओ जानते हैं कि बालकृष्ण को किन-किन वस्तुओं से सजाया जाता है।ALSO READ: Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे कैसे सजाएं झांकी
 
1. झूला : सबसे बहले बाल कृष्ण के लिए झूला या पालना सजाया जाया जाता है। बाजारों में कई तरह के झुले मिलते हैं। आप अपनी यथाशक्ति के अनुसार झूला लाएं और उसे फूलों से सजाएं। झूला सजाने के लिए लेस या झालर का उपयोग भी कर सकते हैं। झूले के भीतर रेशमी या मखमली कपड़े के तकिये, गादी और रजाई रखें। अब कान्हा जी को तैयार कर झूले में बैठाएं।
 
2. ड्रेस : बाजार में कान्हाजी के लिए सुंदर-सुंदर डिजाइन की ड्रेस मिलती है जिमें मीनाकारी, जरदोरी या काश्तकारी की हुई होती है। यह वस्त्र पीले होते हैं जिनमें हरी डिजाइन होती है।
 
3. पगड़ी : कान्हाजी के सिर पर छोटी उसी रंग और डिजाइन की पगड़ी होती है जिस रंग या डिजाइन के वस्त्र होते हैं। उन्हें पगड़ी पहनाकर उसमें मोर पंख लगाएं।ALSO READ: krishna janmashtami 2024 Shubh muhurat: श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी पर क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
 
4. बांसुरी : कान्हाजी के हाथों में छोटी सी सुंदर बांसुरी होती है। उनके हाथों की यह बांसुरी भी अच्छे से रेशिमी धागों से सजी होती है।
 
5. कड़े और बाजूबंध : कान्हाजी के हाथों में कड़े डालें जो सोने, चांदी या मेटल के भी हो सकते हैं। बाजुओं में बाजूबंध पहनाएं।
 
6. कुंडल : ठाकुरजी के कानों में मोती, चांदी या सोने के कुंडल पहनाए जाते हैं। 
 
7. पाजेब और कमरबंध : उनके पैरों में चांदी की पायजब या पायल उन्हें पहनाएं। कमर में चांदी या काले रेशमी धागे का ही कमरबंध बांधा जाता है।ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024 पर क्या है निशीथ पूजा का मुहूर्त?
 
8. माला : ठाकुरजी को वैजयंती की माला या मोतियों की माला पहनाएं।
 
9. टीका : कान्हाजी के माथे पर सुंदर सा चमकता हुआ टीका लगाए। आजकल बाजारों में बना बनाया टीका मिलता है।
 
10. काजल : ठाकुरजी की आंखों में काजल लगाएं।ALSO READ: Janmashtami Recipe : कैसे बनाएं जन्माष्टमी पर पंचामृत का भोग, नोट करें रेसिपी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

अगला लेख