Publish Date: Sat, 24 Aug 2024 (09:56 IST)
Updated Date: Sat, 24 Aug 2024 (10:02 IST)
Janmashtami 2024 : श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का 5251वां पर्व 24 अगस्त दिन सोमवार रात्रि को मनाया जाएगा। इस दिन घर और मंदिर में बालकृष्ण को सुंदर वस्त्र और अन्य वस्तुओं से सजाया जाता है। आओ जानते हैं कि बालकृष्ण को किन-किन वस्तुओं से सजाया जाता है।
ALSO READ: Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे कैसे सजाएं झांकी
1. झूला : सबसे बहले बाल कृष्ण के लिए झूला या पालना सजाया जाया जाता है। बाजारों में कई तरह के झुले मिलते हैं। आप अपनी यथाशक्ति के अनुसार झूला लाएं और उसे फूलों से सजाएं। झूला सजाने के लिए लेस या झालर का उपयोग भी कर सकते हैं। झूले के भीतर रेशमी या मखमली कपड़े के तकिये, गादी और रजाई रखें। अब कान्हा जी को तैयार कर झूले में बैठाएं।
2. ड्रेस : बाजार में कान्हाजी के लिए सुंदर-सुंदर डिजाइन की ड्रेस मिलती है जिमें मीनाकारी, जरदोरी या काश्तकारी की हुई होती है। यह वस्त्र पीले होते हैं जिनमें हरी डिजाइन होती है।
4. बांसुरी : कान्हाजी के हाथों में छोटी सी सुंदर बांसुरी होती है। उनके हाथों की यह बांसुरी भी अच्छे से रेशिमी धागों से सजी होती है।
5. कड़े और बाजूबंध : कान्हाजी के हाथों में कड़े डालें जो सोने, चांदी या मेटल के भी हो सकते हैं। बाजुओं में बाजूबंध पहनाएं।
6. कुंडल : ठाकुरजी के कानों में मोती, चांदी या सोने के कुंडल पहनाए जाते हैं।
8. माला : ठाकुरजी को वैजयंती की माला या मोतियों की माला पहनाएं।
9. टीका : कान्हाजी के माथे पर सुंदर सा चमकता हुआ टीका लगाए। आजकल बाजारों में बना बनाया टीका मिलता है।