Hanuman Chalisa

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त 2021 :पर इस बार बन रहा है दुर्लभ बेहद योग, इस मुहूर्त में करें पूजा तो मिलेगा लाभ

Webdunia
सोमवार, 30 अगस्त 2021 (04:58 IST)
प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि इस बार दुर्लभ योग बन रहे हैं।
 
 
1. 29 अगस्त को रात 11.24:38 पर अष्टमी प्रारंभ हो होगी जो 30 अगस्त की आधी रात के बाद 1:59:02 तक रहेगी।
 
2. इसी दिन 15 साल के बाद अष्टमी तिथि के दिन शाम 6.37 बजे रोहिणी नक्षत्र लग रहा है। श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में ही हुआ था। पूरे देश में एक ही दिन अष्टमी मनाई जाएगी। 30 अगस्त को रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा। दिन सोमवार रहेगा। यह दुलर्भ संयोग है।
 
3. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादौ मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग और वृष राशि में जयंती योग में हुआ था। इस साल जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है। दरअसल यह बहुत ही दुर्लभ योग है। रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ सुबह 06 बजकर 39 मिनट से हो रहा है, जो अगले दिन सुबह 09 बजकर 43 मिनट तक है।
 
4. इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग 30 अगस्त को प्रात: 06 बजकर 39 मिनट से 31 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही जन्माष्टमी की प्रात: 07 बजकर 48 मिनट से हर्षण योग शुरू हो जाएगा।
 
5. पूजा का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक है।
 
6. इस दुर्लभ योग में शुभ मुहूर्त में करें भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत करें पूजा तो मिलेगा अपार लाभ और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope 15–21 June 2026: 15 से 21 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 6 राशियों को रहना होगा संभलकर, धन और सेहत पर होगा असर

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या पर इन 5 शुभ उपायों से चमकेगी आपकी किस्मत

Weekly Numerology Horoscope: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, जानें 15 से 21 जून 2026 का सटीक भविष्यफल

अगला लेख