Hanuman Chalisa

व्हाट्‍सएप में आ रहा है यह फीचर, ग्रुप एडमिन को होगा फायदा

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (14:30 IST)
व्हाट्सएप ‘रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप्स’ नाम से एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर की सहायता से ग्रुप एडमिन के हिस्से में पहले से ज्यादा पावर आ जाएगा। टेक वेबसाइट्‍स के मुताबिक इस फीचर से अब ग्रुप एडमिन किसी भी सदस्य को मैसेज भेजने से रोक सकता है, यानी बिना ग्रुप एडमिन की मर्जी के कोई मैसेज नहीं भेज सकते हैं। 
 
अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में संदेश, फोटो, वीडियो, जीआईएफ, दस्तावेज और वॉइस मैसेजेज पोस्ट करने से रोक सकता है। व्हाट्‍सएप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर वर्जन 2.17.430 में ‘रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप्स’ फीचर्स दिया है। ‘रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप्स’ की सेटिंग केवल ग्रुप एडमिन ही एक्टिव कर सकता है।  इसके बाद एडमिन तो ग्रुप में सामान्य तरीके से फोटो, वीडियो, चैट और अन्य चीजें भेज सकते हैं, लेकिन अन्य सदस्यों को ऐसा करने से प्रतिबंधित कर सकते हैं। ‘रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप्स’ की सेटिंग लागू कर देने के बाद अन्य सदस्य ग्रुप में मैसेज को पढ़ तो सकेंगे, लेकिन कुछ भेज नहीं सकेंगे।
 
उन्हें ‘मैसेज एडमिन’ का बटन दिया जाएगा, जिससे वे अपने संदेश को ग्रुप एडमिन को भेज सकते हैं, ताकि वे उसे ग्रुप में साझा करें। ग्रुप एडमिन द्वारा संदेश को स्वीकृति देने के बाद ही उसे ग्रुप में भेजा जा सकता है। व्हाट्‍सएप ने इसके अलावा आने वाले अपडेट में एडवांस फीचर्स, बग फिक्स और सामान्य सुधार जारी करने की घोषणा की है। व्हाट्‍सएप के 1.2 अरब सक्रिय मासिक यूजर्स हैं और यह दुनिया भर में 50 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 10 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प

पुलिस को नहीं मिले पवन खेड़ा, आरोपों पर भड़के CM हिमंत, बोले- पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे...

सामाजिक न्याय के प्रणेताओं के स्मारकों का योगी सरकार करेगी संरक्षण

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 'मेट्रो विश्वविद्यालय' की स्थापना को दी मंजूरी

अगला लेख