Dharma Sangrah

Lockdown में Whatsapp के हैक होने का खतरा, अपनाएं ये Tips

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (18:57 IST)
कोरोना से लड़ाई में देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। घर बैठे लोग एक-दूसरे से जुड़ने से लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। सोशल मैसेजिंग ऐप Whatsapp का उपयोग भी खूब किया जा रहा है, लेकिन Whatsapp के हैक होने का खतरा भी बढ़ गया है। Spyware के भी मामले सामने आ रहे हैं, जिससे बचने के लिए यूजर्स को अपना अकाउंट सुरक्षित रखना आवश्यक है।
 
अपनाएं ये फीचर : Whatsapp ने ऐप में ऐसे सिक्योरीटी फीचर्स दिए हैं जिनके इस्तेमाल से डेटा को प्रोटेक्ट बनाया जा सकता हैं। ऐसा ही एक फीचर है टू-स्टेप वेरिफिकेशन Two Step Verification। इस फीचर से अकाउंट को हैक होने से बचाया जा सकता हैं। इस फीचर से डेटा की सिक्योरिटी को और बेहतर बना सकते हैं। इस फीचर के ऐक्टिवेट होने पर फोन रीसेट या सिम बदले जाने पर Whatsapp अकाउंट में लॉगइन करने के लिए 6 अंकों वाले एक पासकोड की आवश्यकता होगी।
  
ऐसे करें फीचर को एक्टिवेट : टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ऐक्टिवेट करने के लिए Whatsapp ओपन कर सेटिंग्स में जाएं। अकाउंट सेक्शन में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा, जिसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल कर दें। ऐसा करने के बाद 6 अंक का PIN डालना होगा। पिन कन्फर्म करने के बाद Whatsapp एक E-Mail अड्रेस ऐड करने के लिए कहेगा।

इस ई-मेल एड्रेस का प्रयोग पिन भूलने पर उसे रीसेट करने के लिए किया जा सकता है। ईमेल अड्रेस में कोई चूक न हो क्योंकि Whatsapp इसे वेरिफाइ नहीं करता। ऐसे में अगर गलत ईमेल एंटर करते हैं, तो टू-स्टेप वेरिफिकेशन पिन भूलने पर उसे रीसेट करना मुश्किल हो जाएगा। ई-मेल एड्रेस देना या न देना आप पर निर्भर है। इस स्टेप को आप छोड़ भी सकते हैं। 
 
फिंगरप्रिंट फीचर का प्रयोग : अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए फिंगरप्रिंट फीचर का भी प्रयोग किया जा सकता है। इस फीचर की सहायता से Whatsapp अकाउंट को फिंगरप्रिंट से सिक्योर कर सकते हैं। इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में दिए गए अकाउंट ऑप्शन में जाएं और प्रिवेसी पर टैप करें।

यहां सबसे आखिर में फिंगरप्रिंट लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा जिसे टॉगल ऑन कर एक्टिवेट किया जा सकता है। इन फीचर्स का प्रयोग कर आप Whatsapp को सुरक्षित बना सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

आंगनवाड़ी सेवाएं होंगी हाईटेक: 53 हजार बहनों को CM देंगे 5G स्मार्टफोन की सौगात!

क्रूड 115 डॉलर पार, शेयर बाजार में मुनाफा वसूली, क्या करें निवेशक?

1000 से ज्यादा फर्जी मैसेज भेजने वाला श्रीनिवास मैसूर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुजरात के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से MSP पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू, जानें बोनस और नए नियम

LIVE: नीतीश कुमार का MLC और नितिन नबीन का MLA पद से इस्तीफा

अगला लेख