suvichar
✕

अब दो लोग मिलकर कर सकेंगे एक ट्वीट, जानिए क्या है ट्विटर का 'Co-Tweet' फीचर

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (15:06 IST)
Photo - Twitter
कैलिफोर्निया। इस साल की शुरुआत से ही अफवाहें फैलने लगी थी कि ट्विटर एक से ज्यादा लोगों को समग्र रूप से एक ट्वीट करने की अनुमति देगा। अब ट्विटर से इस बात की पुष्टि करते हुए अपना नया 'Co-Tweet' फीचर लाने की घोषणा कर दी है। इस फीचर की मदद से 2 ट्विटर यूजर्स मिलकर एक ट्वीट कर पाएंगे।
 
कैसे काम करेगा 'Co-Tweet' फीचर?
को-ट्वीट करने के लिए पहले एक यूजर किसी पोस्ट को ट्वीट करेगा, उसके बाद दूसरा यूजर उसमें अपनी पोस्ट को को-ऑथर के रूप में जोड़ेगा। को-ट्वीट को साधारण ट्वीट की तरह ही पोस्ट किया जाएगा, लेकिन यूजर को को-ट्वीट आइकॉन को सिलेक्ट करके अन्य यूजर को को-ट्वीट करने के लिए इन्वाइट करना होगा। को-ऑथर वही यूजर बन सकता है, जिसका पब्लिक अकाउंट हो और वो आपको फॉलो करता हो। 
<

Share a Tweet, share the cred.

Now testing CoTweets, a new way to Tweet together. pic.twitter.com/q0gHSCXnhv

— Twitter Create (@TwitterCreate) July 7, 2022 >
ट्विटर ने इस नए फीचर की घोषणा करते हुए कहा कि हम ट्विटर यूजर्स को कोलेब करने की अनुमति देने के लिए नए तरीकों की खोज कर रहे हैं। हम CoTweets की टेस्टिंग के माध्यम से ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये फीचर ऑडियंस के लिए उपयोगी साबित होगा या नहीं। 
 
अन्य जानकारी:
CoTweets करने वाले दोनों ऑथर्स की पहचान उनके नाम और प्रोफाइल पिक्चर के आधार पर होगी और ये ट्वीट दोनों यूजर्स के फॉलोवर्स की टाइमलाइन पर दिखाई देगा। 
CoTweets के इन्वाइट आपको नोटिफिकेशन के रूप में अपने DM में दिख जाएंगे जिससे आप CoTweet कर पाएंगे। 
 
अभी यह फीचर केवल अमेरिका, कनाडा और कोरिया के कुछ चुनिंदा यूजर्स को दिया गया है। टेस्टिंग कम्पलीट होते ही ट्विटर इसे सबके लिए रोल-आउट कर देगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख