Biodata Maker

क्या है नया Lockdown Mode Feature, जिससे iPhone बन जाएंगे दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (13:20 IST)
Apple ने अपने स्मार्टफोन्स को पेगासस जैसे 'mercenary spyware' से बचाने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। Apple जल्द ही 'Lockdown Mode Feature' को लॉन्च करने जा रहा है। इसका मुख्य कारण कई अज्ञात साइबर क्राइम संगठनों द्वारा दुनियाभर के राजनेताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के डेटा का हैक किया जाना है। कहा जा रहा है कि इससे iPhone दुनिया के सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन बन जाएंगे। 
 
क्या है 'Lockdown Mode Feature'?
आने वाले वर्षों में लॉन्च होने वाले iPhones, iPads और Mac डिवाइसेज में यह फीचर दिया जाएगा। इससे फोन के सॉफ्टवेयर और ऍप्लिकेशन्स में अज्ञात स्पाईवेयर प्रवेश नहीं कर पाएंगे और फोन हैक होने से बचा रहेगा। इसके अंतर्गत जावा स्क्रिप्ट कॉम्प्लीकेशन्स, अटैचमेंट्स और अज्ञात इन्वाइट्स को ब्लॉक किया जाएगा। कंप्यूटर से आईफोन को कनेक्ट करने के दौरान नेटवर्क को अटैक करने वाले स्पाईवेयर पर भी निगरानी रखी जाएगी। फीचर के लॉन्च के बाद समय-समय पर जरूरतों के हिसाब से एप्पल लॉकडाउन फीचर के लिए अपडेट जारी करता रहेगा। 
 
क्यों पड़ी इस फीचर की जरूरत?
एक ब्लॉग में एप्पल ने कहा था कि इस फीचर को रोल आउट करने की सबसे बड़ी वजह दुनियाभर के यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी है। ये फीचर उन लोगों के डेटा को प्रोटेक्ट करेगा, जिनके स्मार्टफोन, कंप्यूटर आदि पर पर्सनल साइबर अटैक होते हैं। उल्लेखनीय है कि एप्पल ने यह फैसला दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स पर मंडरा रहे साइबर खतरे को देखते हुए लिया है। पिछले कुछ सालों में एंड्राइड और आईफोन समेत दुनिया के लगभग सभी स्मार्टफोन इंटरफेस में हैकिंग और डेटा चोरी की शिकायतें आ चुकी हैं। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, 15 हिरासत में

LIVE: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज 5वां और अंतिम दिन

Epstein files row : 17 साल की वर्जीनिया गिउफ्रे से बलात्कार का आरोप, लालच में लीक किए टॉप सीक्रेट्‍स, प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

अगला लेख