Daily Horoscope
✕

फ्री में मिलेगा पद्मावती का टिकट, करना पड़ेगा सिर्फ यह काम

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (20:27 IST)
अगर आप पद्मावती देखने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। वैसे तो पद्मावती की रिलीज को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन जब भी यह फिल्म रिलीज होगी, यह फिल्म आप देखते सकते हैं। फ्री टिकट पाने के लिए आपको सिम को आधार से लिंक करवाना होगा।
 
आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए यह ऑफर निकाला है। यह ऑफर आइडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर निकाला है। जब आप अपने आइडिया सिम को आधार से लिंक करा लेंगे तो आपको 250 रुपए के पेटीएम के मूवी वाउचर मिलेंगे। इन वाउचर का इस्तेमाल करके आप पेटीएम से पद्मावती की टिकट बुक कर सकते हैं।
 
यह ऑफर सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो 24 नवंबर से पहले अपने सिम को आधार से लिंक करा लेंगे। यह ऑफर आइडिया के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के यूजर्स के लिए है। इसमें एक और शर्त है कि आइडिया अपने केवल 20,000 यूजर्स को ही मूवी वाउचर देगा। लिंक कराने के बाद आइडिया की तरफ से लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ के माध्यम से जिसको भी वाउचर मिलेगा उसे 29 नवंबर को मैसेज के माध्यम से बता दिया जाएगा। 
 
मोबाइल को आधार से जोड़ने के लिए आपको अपने नजदीकी मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा। इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर आपके आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए आपके मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करेंगे। यदि मोबाइल नंबर आपके नाम पर रजिस्टर नहीं है तो आप चिंता मत कीजिए। आपका नंबर जिसके भी नाम पर उसे अपने साथ सर्विस प्रोवाइडर के पास ले जाकर नंबर को वेरिफाई करा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

इंदौर-भोपाल मेट्रो की यात्रा पर म‍िलेगी 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपए में बनेगा NCMC स्मार्ट कार्ड, ऐसे काम करेगा कार्ड

India Retail Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का फटका, खाने-पीने की चीजों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा, अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी के हमलों के बीच बेटी प्रियंका गांधी ने किया मां सोनिया का बचाव, बोलीं- 'उन्हें अपनी कहानी बताने का हक है'

अगला लेख