Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 19 May 2025
webdunia

TikTok पर भी आई मोदी की 'सुनामी', BJP की प्रचंड जीत पर लोगों ने खूब बनाए वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Narendra Modi
, सोमवार, 27 मई 2019 (18:50 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत लेकर सत्ता के सिंहासन पर काबिज हुई। भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीतकर चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया। इसके बाद ही भाजपा समर्थक जीत की खुशियां मना रहे हैं। 30 मई को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण का भव्य समारोह होगा।
 
लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा आगे थी। भाजपा प्रत्याशियों के लिए पर्दे के पीछे भी तूफानी रूप से प्रचार किया जा रहा था। टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्मों का बीजेपी ने प्रचार के लिए बखूबी इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर प्रचार में बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया।
 
इस लोकसभा चुनाव कैम्पेन में सोशल मीडिया वीडियो शेयरिंग एप TikTok का भी खूब इस्तेमाल हुआ। 23 मई को जैसे ही चुनाव परिणाम के रुझान बीजेपी के पक्ष में आने लगे, TikTok मोदी की प्रशंसा, मिमिक्री और अन्य वीडियोज से भर गया।
Narendra Modi
बीजेपी समर्थकों ने 'चौकीदार' शब्द को लेकर फिल्मों के गाने पर मिमिक्रीभरे वीडियो बनाए। वीडियो शेयरिंग एप 'चौकीदार' शब्द एक सनसनी बन गया। सिर्फ हिन्दी ही नहीं, लोगों ने गुजराती, राजस्थानी व भोजपुरी में वीडियो बनाकर शेयर किए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोबाइल गेम कैंडी क्रश से जुड़ी बड़ी खबर