Hanuman Chalisa
✕

Aadhaar Card से जुड़ी हर परेशानी चंद सेकंड्‍स में होगी दूर, UIDAI ने शुरू की खास सुविधा

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (17:04 IST)
आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारतीय नागरिकता की पहचान से लेकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Aadhaar Card आवश्यक है। Aadhaar Card के बिना सरकारी योजनाओं से जुड़े कई काम संभव नहीं है। Aadhaar Card के महत्व को दखते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों की सुविधा के लिए ट्विटर पर उनकी समस्याओं को हल करना शुरू किया है। अब आप ट्विटर की सहायता से आप Aadhaar Card से जुड़ी हर परेशानी का हल पा सकते हैं।

दिसंबर 2019 में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में रहने वाले 125 करोड़ नागरिकों के आधार कार्ड बनाए गए हैं।
 
अगर आपको Aadhaar Card से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी आती है तो इसके लिए आपको @UIDAI और @Aadhaar_Care पर ट्वीट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त के रिजनल ऑफिस का भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल दिया गया है। यहां भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
 
आधार से जुड़ी हर सुविधा ऑनलाइन : UIDAI ने अब सारी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी हैं। आधार कार्ड में नाम बदलने से लेकर फोन बदलने या किसी भी तरह की दूसरी जानकारियां ऑनलाइन हासिल की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त Aadhaar Card में किसी भी सुधार को आप ऑनलाइन करवा सकते हैं। यूआईडीएआई के कस्टमर केयर नंबर 1947 पर भी फोन कर आधार से संबंधित हर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा help@uidai.gov.in पर ईमेल भी आप भेज सकते हैं।
 
जनवरी में शुरू हुई थी चैटबोट सुविधा : इससे पूर्व इसी वर्ष जनवरी में UIDAI ने Ask Aadhaar Chatbot को लांच किया था। इस आस्क आधार चैटबोट पर लोगों के सवालों के जवाब दिए जाते हैं। इससे आधार से जुड़ी किसी भी प्रश्न का तुरंत जवाब मिलता है। चैटबोट एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जो चैट इंटरफेस की तरह काम करता है। यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की मदद से सवालों के उत्तर देता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

इंदौर क्‍यों ‘मुक्‍त’ नहीं हो पा रहा ट्रैफिक जाम से, कब तक लापरवाह सिस्‍टम का दंश भुगतेगी आम जनता?

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

अगला लेख