Publish Date: Tue, 11 Feb 2020 (16:55 IST)
Updated Date: Wed, 12 Feb 2020 (10:02 IST)
अगर आपका बच्चा 5 साल से छोटा है तो उसके लिए आप BaalAadhaar बनवा सकते हैं। UIDAI के मुताबिक 5 साल से छोटे उम्र के बच्चे को नीले रंग का BaalAadhaar बनाया जाता है।
यह BaalAadhaar 5 साल की उम्र तक के लिए ही मान्य होता है। BaalAadhaar बनवाने के लिए आप अपने बच्चे को नजदीकी आधार केंद्र में ले जाएं।
BaalAadhaar बनवाने के लिए आपको डिस्चार्ज स्लिप और माता-पिता के आधार का दस्तावेज के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। BaalAadhaar में बच्चों का बॉयोमेट्रिक्स जानकारी भी नहीं जाती है।
इसमें उंगलियों के निशान और आईरिस स्कैन जैसी जानकारी शामिल नहीं होती हैं। हां, जब आपका बच्चा 5 साल से बड़ा हो जाए तो यह जानकारी अपडेट करना आवश्यक है।