rashifal-2026

आप भी Google Duo पर जीत सकते हैं 9 हजार रुपए का इनाम, अपनाएं ये प्रक्रिया

Webdunia
मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (12:56 IST)
Google Duo ने सितंबर में रिवॉर्ड प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसे सबसे पहले फिलीपींस में लांच किया गया था। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत भारत में भी कर दी गई है। खबरों के अनुसार Google Duo के जरिए यूजर्स कैश रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।


इन रिवॉर्ड्स को सीधे Google Pay में जोड़ दिया जाएगा। गूगल के मुताबिक अगर Google Duo को कोई यूजर अपने दोस्त या परिवार वालों को रेफर करता है और वह यूजर इस इनवाइट लिंक पर जाकर ऐप डाउनलोड कर पहली कॉल करते हैं तो दोनों यूजर्स को कैश रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे। अब यह प्रोग्राम सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मौजूद है।

अपना सकते हैं यह प्रक्रिया : Google Duo के जरिए कैश रिवॉर्ड्स जीतने के लिए यूजर्स के पास फोन नंबर और बैंक अकाउंट होना चाहिए। यूजर को अपना बैंक अकाउंट UPI आधारित Google Pay से लिंक करना होगा। ऐसा करने पर ही यूजर को कैश रिवॉर्ड्स का लाभ मिलेगा।

आपको Google Duo किसी ऐसे व्यक्ति को रेफर करना होगा जिसने कभी भी Google Duo पर साइनअप न किया हो। आपके दिए गए इनवाइट लिंक पर क्लिक कर दूसरा यूजर ऐप को डाउनलोड कर पहली कॉल करने के बाद दोनों यूजर्स को कैश रिवॉर्ड्स दे दिए जाएंगे।

अगर आप किसी नए यूजर को इनवाइट लिंक भेजना चाहते हैं तो आपके ऐप में जाकर Invite friends पर टैप कर Share invite पर जाना होगा। Google Duo में भी कैश रिवॉर्ड्स को रिडीम किया जा सकता है। इसके लिए More पर टैप कर Redeem rewards पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से कैश आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

जीत सकते हैं सिर्फ 30 रिवॉर्ड : गूगल के मुताबिक रिवॉर्ड पीरियड के खत्म होने पर कुछ रिवॉर्ड्स को रिडीम नहीं किया जा सकेगा। एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 30 रिवॉर्ड जीत सकता है। प्रत्येक स्क्रैच कार्ड की लिमिट 1000 रुपए है। गूगल के नियम व शर्तों के अनुसार एक व्यक्ति वित्तीय वर्ष अप्रैल 1 से लेकर 31 मार्च के बीच 9000 रुपए तक कैश रिवॉर्ड्स जीत सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्या है Epstein files का सच, यौन अपराधों के साथ ही खाते थे बच्चों का मांस, चौंकाने वाले खुलासे

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोल राज, पीएम मोदी ने किस तरह युक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

अगला लेख