dharma sangrah
✕

भीम एप से अब कर सकेंगे पानी, बिजली और गैस बिलों का भुगतान

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (09:54 IST)
भारत सरकार के भीम एप को सुविधाजनक बनाने के लिए इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं। BHIM एप में एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर अपडेट मिलना शुरू हो गए हैं। BHIM एप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिवेलप किया है और इस एप को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारिक रूप से लांचकिया था। शुरुआत में BHIM ऐप ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए P2P मनी ट्रांसफर की सुविधा दी।
 
जानते हैं कौनसे बदलाव और आपको क्या मिलेगा फायदा
 
- BHIM एप में आप भविष्य में किए जाने वाले अपने बिल पेमेंट्स को भी Save कर सकते हैं। बिल की जो कैटेगरी दी गई है, उनमें पोस्टपेड मोबाइल, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, DTH, इलेक्ट्रिसिटी, गैस और वॉटर के बिल शामिल हैं।
 
- अब भीम एप से BHIM ऐप के जरिए यूटिलिटी बिलों का भुगतान कर सकते हैं। BHIM एप के जरिए अब आप मोबाइल के पोस्टपेड बिल, बिजली बिल, गैस बिल, पानी के बिल और दूसरी तरह के कई बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
 
- बिल पेमेंट की सुविधा शुरू करके BHIM ऐप Google Tez, सैमसंग पे, पेटीएम और मोबिक्विक को कड़ी टक्कर मिलेगी।
 
- BHIM एप के जरिए बिल पेमेंट करने के लिए यूजर्स को ट्रांसफर मनी सेक्शन के नीचे बिल पे (Bill Pay) का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन के तहत यूजर्स को UPI एड्रेस का इस्तेमाल करते हुए अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने होंगे।
 
-  BHIM ऐप का 1.5 वर्जन एंड्रॉयड और iOS के लिए उपलब्ध कराया गया है। आप इसे आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
 
- BHIM से वोडाफोन, बीएसएनल, आइडिया सेलुलर और टाटा डोकोमो के पोस्टपेड बिल का भुगतान कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख