Hanuman Chalisa
✕

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, अब 23 की जगह करवाना पड़ेगा 45 रुपए वाला रिचार्ज, वरना बंद हो जाएगा नंबर

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (17:12 IST)
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका लगा है। टेलीकॉम कंपनी Airtel ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए न्यूनतम अनिवार्य रिचार्ज को 23 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अब ग्राहकों को कम से कम 45 रुपए का रिचार्ज करना होगा।
 
ग्राहकों को 28 दिन के रिचार्ज के लिए न्यूनतम 45 रुपए का रिचार्ज करना ही होगा। यह रिचार्ज सभी सेवा क्षेत्रों के भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम के उपभोक्ताओं को करना होगा। 
 
कंपनी के मुताबिक वैधता अवधि के समाप्त होने के बाद यदि 45 रुपए या इससे अधिक का रिचार्ज नहीं किया जाता है तो कंपनी 15 दिन तक सीमित सेवाएं देगी। 15 दिन की इस अवधि के दौरान भी रिचार्ज नहीं किया गया तो इसके बाद सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। दूरसंचार क्षेत्र में चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी दरें बढ़ाई है।
 
कर्ज बोझ तले दबे दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने हाल ही में कहा था कि सबसे निचले स्तर पर पहुंचे शुल्क और ऊंची खपत का गठजोड़ दूरसंचार उद्योग को मार रहा है। क्षेत्र के नियामक को निवेश की सुरक्षा और उपभोक्ता के हित के बीच संतुलन के लिए तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख