Hanuman Chalisa

खत्म हुआ सस्ती कॉल दरों का दौर, जानिए कौनसी कंपनी ने कितना महंगा किया प्लान

Webdunia
सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (08:18 IST)
नई दिल्ली। अब सस्ती कॉल दरों और डेटा का दौर खत्म हो गया है। वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो के ग्राहकों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की दरें 3 दिसंबर से 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की, जो करीब 4 साल में पहली वृद्धि है, वहीं रिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से दरों में 40 प्रतिशत का इजाफा किया है।
 
दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने दिसंबर के शुरू में दरें बढ़ाने की घोषणा पहले ही कर रखी थी। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने रविवार को अलग-अलग बयान जारी कर अपने विभिन्न प्लान की बढ़ी दरों के बारे में जानकारी दी जबकि जियो ने अभी इसका ब्योरा नहीं दिया है।
 
ALSO READ: Vodafone के बाद Airtel ने भी मोबाइल कॉल और डेटा दरों में की 42% की वृद्धि, बढ़ोतरी के बदले ग्राहकों को मिलेगा फायदा
 
वोडाफोन आइडिया ने सिर्फ अनलिमिटेड डेटा एवं कॉलिंग की सुविधा वाले प्रीपेड प्लान की दरें बढ़ाई हैं। वोडा-आइडिया ने दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल के लिए प्रति मिनट 6 पैसे का शुल्क लगाने की भी घोषणा की है। एयरटेल ने सीमित डेटा एवं कॉलिंग वाले प्लान के शुल्कों में भी बदलाव किया है।
 
रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि वह ग्राहक- प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी। जियो ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के द्वारा बढ़ी दरों की घोषणा के बाद बयान जारी किया।
 
निजी क्षेत्र की इन तीन प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने शुल्क में वृद्धि ऐसे समय की है जब दूरसंचार क्षेत्र पर वित्तीय संकट मंडरा रहा है। मोबाइल कंपनियों के संगठन सीओएआई तथा दो प्रमुख उद्योग मंडल सीआईआई एवं फिक्की ने इस क्षेत्र को डूबने से बचाने के लिए सरकार को लिखा है।
 
वोडाफोन-आइडिया ने इतनी बढ़ाई दर : वोडाफोन आइडिया के अनुसार उसने सर्वाधिक 41.2 प्रतिशत की वृद्धि सालाना प्लान में की है। उसके इस प्लान की दर 1,699 रुपए से बढ़कर 2,399 रुपए हो गई है। इसी तरह रोजाना डेढ़ जीबी डेटा की पेशकश के साथ 84 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 458 से 31 प्रतिशत बढ़ा कर 599 रुपए कर दी गई है। कंपनी का 199 रुपए वाला प्लान अब 249 रुपए का हो जाएगा। कंपनी ने इसके साथ ही अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लगाने की भी घोषणा की है।
 
ALSO READ: रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी
 
एयरटेल ने इतने बढ़ाए दाम : एयरटेल ने सालाना प्लान को 41.14 प्रतिशत बढ़ाकर 1,699 रुपए की जगह 2,398 रुपए का कर दिया है। कंपनी का सीमित डेटा वाला सालाना प्लान अब 998 रुपए की जगह 3 दिसंबर से 1,498 रुपए का हो जाएगा। इस प्लान की दर में यह 50.10 प्रतिशत की वृद्धि है। 
 
एयरटेल ने 82 दिन की वैधता के साथ असीमित डेटा वाले प्लान को 499 रुपए से 39.87 प्रतिशत बढ़ाकर 698 रुपए और सीमित डेटा कर दिया है।
 
कंपनी की 82 दिन की वैधता वाले प्लान की दर 33.48 प्रतिशत महंगी हो गई है। इसकी दर अब 448 रुपए से बढ़ाकर 598 रुपए कर दी गई है। इन दोनों प्लान की वैधता अब 82 दिन की जगह 84 दिन होगी। कंपनी ने 28 दिन की वैधता वाले विभिन्न प्लान की दरों में 14 रुपए से लेकर 79 रुपए तक की वृद्धि की है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने कंपनियों को दिया है एजीआर चुकाने का आदेश : सुप्रीम कोर्ट ने समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर केंद्र की बात को सही करार देते हुए कंपनियों को आदेश दिया है कि वे उसके आधार पर सरकार को पुराना सांविधिक बकाया चुकाएं जो करीब 1.47 लाख करोड़ बनता है।
 
कोर्ट ने 24 अक्टूबर 2019 को दूरसंचार राजस्व आकलन के सरकार के तरीके को सही माना। इसके तहत लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्कों की गणना की जाती है। इस आदेश के तहत शुरुआती अनुमान के अनुसार एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अन्य दूरसंचार परिचालकों को सरकार को तीन महीने के भीतर 1.33 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। 
 
सरकार ने दी है यह राहत : सरकार ने कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम की किस्तों के भुगतान के लिए दो साल (2020-21 तथा 2021-2022) की मोहलत दे दी है। समझा जाता है कि इससे उन्हें 42,000 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

अगला लेख