Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 (16:15 IST)
Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 (16:13 IST)
Islamic New Year: इस साल 1447 हिजरी के हिसाब से मुहर्रम का महीना 26 जून 2025 से शुरू होकर 25 जुलाई 2025 तक चलेगा। वहीं यह तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।
यह भी संभव है कि इस साल 2025 में मुहर्रम का महीना 27 जून 2025, शुक्रवार शाम से शुरू होने की उम्मीद है। विशेषकर 10 मुहर्रम, जिसे आशूरा कहते हैं, इस साल 5 जुलाई 2025 को होगा। अत: इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से मुहर्रम की शुरुआत 26 तथा 27 जून 2025 को होने की संभवाना है तथा आशूरा यानी 10 मुहर्रम 6 या 7 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
मुहर्रम क्या है?
इस्लामी नया साल और पाक महीना : मुहर्रम इस्लामी पंचांग का पहला महीना होता है और इसे 4 पाक महीनों में से एक माना गया है। इस्लामी मान्यतानुसार सनी/सुन्नी मानने वालों के लिए आशूरा का दिवस उस दिन का प्रतीक है जब पैगंबर मूसा (आ.) और उनके अनुयायियों को फ़िरौन से मुक्ति मिली थी।
ऐसा ही एक दिन जो कि मुहर्रम का 10वां दिन होता है, जिसे आशूरा के दिन के रूप में जाना जाता है। इसमें आशूरा शब्द 'अशरह' शब्द से लिया गया है, जिसका अरबी में अर्थ दस (10) होता है। यह इस्लामी चंद्र कैलेंडर के पहले महीने में आता है तथा साल के पुण्यदायी दिनों में गिना जाता है।
इसलिए मुस्लिम जनसमुदाय इस समय रोज़ा रखते हैं इसी वजह से इस्लाम धर्म में आशूरा का बहुत महत्व बताया गया है। तथा शिया मुसलमानों के लिए यह दिन इमाम हुसैन (रा.) की शहादत की याद दिलाता है, कर्बला की लड़ाई में शहीद हो गए थे।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) ने 10 मुहर्रम का रोज़ा रखने की सलाह दी थी और इसे गुनाहों को दूर करने वाला बताया था। इन दिनों के दौरान ध्यान और नेक काम करने तथा रोजा रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही मजलिस, ताज़िया जुलूस आदि में शिया समुदाय भाग लेते हैं। यह दिन धार्मिक और भावनात्मक महत्व रखता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें