Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 (15:51 IST)
Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 (15:26 IST)
Kanwar Yatra: इस बार 11 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार से श्रावण/ सावन महीने का शुभारंभ हो रहा है। यह पूरा माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे खास समय होता है। इस अवसर पर यदि आप कावड़ यात्रा में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आइए यहां जानते हैं कावड यात्रा के दौरान क्या-क्या ना करें...
ALSO READ: श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए
1. समूह में चलें: कावड़ यात्रा में शामिल होते समय अकेले यात्रा करने के बजाय समूह में चलना सुरक्षित और अधिक सहायक होता है।
2. आराम कैसे करें : कांवड़िए को बिस्तर या चारपाई पर सोने की अनुमति नहीं होती है। वे जमीन पर या किसी चटाई पर विश्राम करते हैं।
3. दूसरे कांवड़ियों की मदद: रास्ते में किसी भी कांवड़िए को आवश्यकता होने पर मदद करनी चाहिए। यह सेवा भाव भी यात्रा का एक अहम हिस्सा है।
5. मार्गों का पालन करें: प्रशासन द्वारा निर्धारित कावड़ मार्गों और सहायक मार्गों का ही पालन करें।
6. डीजे और ध्वनि सीमा: डीजे पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन ध्वनि की सीमा तय की जाती है ताकि दूसरे कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।
7. सफाई बनाए रखें: यात्रा मार्ग पर कूड़ा न फैलाएं और स्वच्छता का ध्यान रखें।
8. हथियार प्रतिबंधित: कावड़ यात्रा के दौरान त्रिशूल, भाला या अन्य किसी भी प्रकार के हथियार ले जाना प्रतिबंधित है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: Kanwar Yatra 2025 : कावड़ यात्रा में जा रहे हैं तो जान लीजिए 10 प्रमुख नियम