Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे किए 5000 IPL रन, झूम उठा चेपॉक (Video)

हमें फॉलो करें 2 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे किए 5000 IPL रन, झूम उठा चेपॉक (Video)
, सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (21:58 IST)
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जो काम अधूरा रह गया था वह महेंद्र सिंह धोनी ने आज लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पूरा कर दिया। पिछले मैच में 13 रन बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 5000 रनों से सिर्फ 8 रन दूर रह गए थे। लेकिन आज अपने घरेलू मैदान पर उन्होंने यह काम पारी के अंतिम ओवर में कर दिया।
मार्क वुड की पहली गेंद को उन्होंने प्वाइंट की ओर खेला और छक्का प्राप्त किया। तो इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलकर 6 मारा और आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह आईपीएल में पहले बल्लेबाज है। माही के लिए बल्ले से पिछले कुछ सत्र खामोश गए थे लेकिन यह एक बड़ी उपलब्धि है।

इस सीजन का अंत होते होते वह 250 मैच तक भी पहुंच जाएंगे। एम एस धोनी के नाम पांच हज़ार आईपीएल रन हैं और जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 2008 से 2021 तक टीम का नेतृत्व किया और वे आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं लेकिन उनके नाम पर कोई आईपीएल शतक नहीं है। उन्होंने 39 की औसत के साथ 236 मैच खेले हैं और 5004 रन बनाए हैं जिसमे 24 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी इस साल एक खिलाड़ी के रूप में अपना आखिरी आईपीएल खेलेंगे, हो सकता है कि हमें इस सीजन में उनका एक आईपीएल शतक देखने को मिले।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेपॉक में चेन्नई ने खड़ा किया रनों का पहाड़, लखनऊ के खिलाफ बनाए 217 रन