Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टेस्ट से लेकर IPL- साल 2021 बना गया स्टार क्रिकेटर, DC आज जीत से बर्थडे ब्वाए पंत को देना चाहेगी गिफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऋषभ पंत
, सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (16:40 IST)
अगर किसी एक क्रिकेटर के लिए यह साल टर्निंग प्वाइंट रहा है तो वह हैं ऋषभ पंत। एक ओर खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के लिए टीम इंडिया तक दूर दूर तक जगह नहीं थी लेकिन पिछले नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अभ्यास 4 दिनी मैच के दौरान उन्होंने तेज शतक बनाया लेकिन उन्हें फिर भी नजर अंदाज किया गया।

लेकिन जनवरी 2021 उनके लिए खुशखबरी लेकर आया। इस महीने उन्होंने टीम में अपनी छवि बदल दी। वह भी चोटिल होने के बावजूद उन्होंने यह कारनामा दिखाया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे  टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान बायीं कोहनी में चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है। आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा ने उनकी जगह ली।

पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय चोट लगी। वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना सके। जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे।

लेकिन अगली पारी में उन्होंने दिखा दिया कि वह टीम इंडिया का भविष्य हैं। हालांकि पंत अपना शतक मात्र 3 रन से चूक गए। उन्होंने 118 गेंद में 97 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह मैच पंत के कारण भारत ड्रॉ करा पाया।

इसके बाद चौथे टेस्ट में उन्होंने इससे बड़ा कारनामा करके दिखाया। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया अंतिम दिन पंत की धुंआधार पारी के कारण ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत सकी। उन्होंने 118 गेंदो में 89 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। विजयी चौका पंत ने ही लगाया।
ऋषभ पंत

पंत अपने इस प्रदर्शन के कारण आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरुस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। यही नहीं एक विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने सबसे अच्छी टेस्ट रैंकिंग हासिल की और अब वह टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

IPL 2021 में बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान

भारत इंग्लैंड सीरीज के दौरान कंधे में चोट के कारण श्रेयस अय्यर आईपीएल 2021 के पहले भाग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे इस कारण ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था।

पंत ने पहले भाग में जबरदस्त कप्तानी के कारण अंक तालिका में टीम सबसे ऊपर पहुंच गयी थी। इस कारण मैनेजमेंट ने पंत को ही कप्तान बनाए रखना उचित समझा।

प्लेऑफ में पहुंचाया दिल्ली कैपिटल्स को

पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। आज दिल्ली का मुकाबला चेन्नई से होने वाला है जिस टीम को दिल्ली पहले मैच मे हरा चुकी है। ऐसे में पंत के फैंस चाहेंगे कि नंबर 1 की जंग जीतकर ऋषभ अपनी टीम को और उन्हें एक बर्थडे गिफ्ट दें।
ऋषभ पंत

अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 9 मैच जीत चुकी है और सिर्फ 3 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2021 जीतने की भी टीम प्रबल दावेदार लग रही है। ऐसे में अगर पंत इस बार आईपीएल ट्रॉफी उठा लेते हैं तो यह साल उनके लिए और बेहतरीन हो जाएगा।
(वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में फुटपाथ पर हॉकी खेल रहे हैं खिलाड़ी! क्या सिर्फ ओलंपिक के समय ही याद रहता है राष्ट्रीय खेल?