Hanuman Chalisa
✕

हार के बाद धोनी ने किया यह कमाल

Webdunia
सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (15:17 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आंकड़ा बड़ा हैरानी वाला हो सकता है कि उन्होंने ट्वंटी-20 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अपने 280वें मैच में जाकर बनाया।

धोनी ने रविवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल-11 के मुकाबले  में 44 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रनों की पारी खेली, जो  आईपीएल में ही नहीं बल्कि ट्वंटी-20 मैचों में भी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली लेकिन वे अपनी टीम चेन्नई  सुपर किंग्स को 4 रन की हार से नहीं बचा सके। धोनी ने 280 ट्वंटी-20 मैचों में 37.16  के औसत और 135.15 के स्ट्राइक रेट से 5,686 रन बनाए हैं जिसमें 22 अर्द्धशतक  शामिल हैं। उन्होंने इन मैचों में 397 चौके और 242 छक्के लगाए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख