Hanuman Chalisa
✕

कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जाते : कोहली

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (20:39 IST)
पुणे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पर आईपीएल के मैच में छ: विकेट से मिली जीत में अपने स्पिनरों रविंद्र जडेजा और हरभजनसिंह के प्रदर्शन की तारीफ की जबकि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कैच टपकाए जाने पर निराशा जताई।

कोहली ने कहा कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जाते। धोनी ने मैच के बाद कहा कि स्पिनरों को इस विकेट से टर्न नहीं मिल रहा था और मेरा मानना है कि उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी की जरूरत थी। भज्जू पा और जडेजा ने वैसा ही किया। जडेजा ने विराट को आउट किया और भज्जू ने एबी को।

एक टीम के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की। आरसीबी के पार्थिव पटेल और युजवेंद्र चहल ने ड्वेन ब्रावो के कैच टपकाए जिस समय चेन्नई संकट में लग रही थी। कोहली ने कहा कि यह करीबी मुकाबला था। कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जाते। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं था।

हमने कई विकेट गंवाए, लेकिन खेल में ऐसा ही होता है। हमने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट धीमा था और हम मौके नहीं छोड़ते तो नतीजा कुछ भी हो सकता था। धोनी के लिए चिंता का सबब प्लेऑफ से पहले अपना गेंदबाजी संयोजन दुरुस्त करना है। उन्होंने कहा कि हम गेंदबाजी को लेकर थोड़े चिंतित हैं। पहले कुछ मैचों में कोई भी गेंदबाज आगे बढकर डेथ ओवरों के लिए तैयार नहीं था। नॉकआउट से पहले हमें डेथ ओवरों के लिए गेंदबाज तय करने हैं। इसे लेकर चिंता है और यही वजह है कि हम कुछ बदलाव कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख