कौन है हमास प्रमुख याह्या सिनवार, इजराइल क्यों मानता है दुश्मन नंबर 1?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (11:31 IST)
hamas leader yahya sinwar : इस्माइल हानिया की मौत के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया है। याह्या ने अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमास के हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस हमले के बाद से ही इजराइल ने गाजा पर सैन्य अभियान शुरू किया है।
 
हमास ने एक बयान जारी कर सिनवार को नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह इस्माइल हानिया का स्थान लेगा जिसकी 31 जुलाई ईरान में हत्या कर दी गई थी। हानिया की मौत के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस हत्या के पीछे इजराइल का हाथ है।
 
याह्या सिनवर गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। वह इजराइल की कैद में 24 साल की सजा काट चुका है।  इजराइली सैनिक गिलाद शालित के बदले रिहा हुए 1027 फिलिस्तीनी कैदियों में सिनवर भी एक था। 
 
अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि सिनवार गाजा के नीचे खोदी गई सुरंगों के विशाल जाल में घूमता रहता है। वह लगातार जगह बदलता रहता है और संभवतः बंधकों को मानव ढाल के रूप में अपने आसपास रखता है। अक्टूबर 2023 के बाद से उसे कभी भी सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। 
 
सिनवार भी इजराइल के निशाने पर है। इजराइल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा है वे नए हमास प्रमुख को भी बहुत जल्द खत्म कर देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : twitter 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

Pahalgam attack : नहीं सुना पाए इस्लाम की आयत तो पिता को किया गोलियों से छलनी, बदहवास बेटी ने बयां किया खौफनाक मंजर

Pahalgam attack : आतंक पर बड़े एक्शन की तैयारी, सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौटेंगे PM मोदी

हीरा नगरी सूरत में बढ़ते आत्महत्या के मामले, 3 वर्ष में 1866 लोगों ने मौत को लगाया गले

अगला लेख
More