जानिए दुनिया में किस देश में है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और कहां है सबसे कम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जनवरी 2024 (16:47 IST)
दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट सामने आई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2023 के करप्शन परसेप्शंस इंडेक्स में बताया गया है कि कौन से ऐसे देश हैं जहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है और कौन से देश हैं जहां भ्रष्टाचार कम है।

इस सूची में भारत के बारे में भी बताया गया है। बता दें कि 180 देशों की करप्शन रिपोर्ट में भारत 93वें स्थान पर है, जबकि साल 2022 में भारत 85वें नंबर पर था। मंगलवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत में 2022 की तुलना में साल 2023 में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

सबसे कम भ्रष्टाचार इस देश में : डेनमार्क की रैंक नंबर वन है और वहां दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार है जबकि सोमालिया की रैंक 180 है और वहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। डेनमार्क, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और सिंगापुर क्रमश: ऐसे टॉप 5 देश हैं जो सबसे कम भ्रष्ट हैं। वहीं सोमालिया, वेनेजुएला, सीरिया, साउथ सूडान, यमन और उत्तर कोरिया टॉप 5 सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश हैं।

क्‍या है भारत के पड़ोसी देशों की रैंक : इस लिस्ट में चीन की रैंक 76वीं तो पाकिस्तान की 133वीं है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो भूटान की रैंक 26, मालदीव की 93, नेपाल की 108, श्रीलंका की 115, म्यांमार की 162वीं रैंक है। बता दें कि इस सूची में डेनमार्क पिछले 6 साल से लगातार पहले नंबर पर है। यानी वहां सबसे कम भ्रष्टाचार है।

कैसे घटी और बढ़ी भारत की रैंक : पिछले 10 सालों में भारत की रैंक कई बार घटती और बढ़ती रही है। 2014 में भारत की 85वीं, 2015 में 76वीं, 2016 में 79वीं, 2017 में 81वीं, 2018 में 78वीं, 2019 में 80वीं, 2020 में 86वीं, 2021 में 85वीं और 2022 में 85वीं रैंक थी।
Edited By Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More