Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 (10:24 IST)
Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 (10:31 IST)
America starts H-1B visa renewal program : अमेरिका (America) ने सबसे अधिक मांग में रहने वाले एच-1बी (H-1B visa) विदेश कार्य वीजा का देश में ही नवीनीकरण करने का एक पायलट कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। इस कदम का हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशवरों (Indian technology) को लाभ मिलने की संभावना है।
गैर-प्रवासी वीजा है एच-1बी वीजा : एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।
वीजा नवीनीकरण का कार्यक्रम 1 अप्रैल तक चलेगा : वीजा नवीनीकरण का यह कार्यक्रम 29 जनवरी को शुरू किया गया और यह 1 अप्रैल तक चलेगा। इससे एच-1बी वीजाधारकों को अपने वीजा के नवीनीकरण में मदद मिलेगी। इस संबंध में एक घोषणा पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान की गई थी।
विदेश विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी से 1 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह करीब 2 दशक में पहली बार है, जब सीमित संख्या में एच-1बी गैर अप्रवासी वीजाधारक अमेरिका में ही अपने वीजा का नवीनीकरण करा सकेंगे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें