क्या है UNSC? वीटो पावर क्या है और इसके कितने मेंबर हैं?

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (14:19 IST)
रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) पर सिर्फ आलोचना के अलावा संयुक्त राष्ट्र की कोई बड़ी भूमिका अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जो दुनिया में सुरक्षा से जुड़े मसलों पर अहम निर्णय लेती है, लेकिन इस समय दुनिया का ऐसा देश कठघरे में है, जो खुद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य है। 
 
क्या है UNSC? : यूएनएससी यानी संरा सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक है। यूएन की इस सबसे शक्तिशाली संस्था पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यूएन चार्टर में किसी भी बदलाव को मंजूरी देने की जिम्मेदारी भी होती है।
 
सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता हर महीने बदलती है। वर्तमान में इसका अध्यक्ष रूस है। अध्यक्षता बदलने का क्रम अल्फाबेटिकल ऑर्डर में होता है। UNSC अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने या बहाल करने के लिए कुछ मामलों में प्रतिबंध लगाने या बल प्रयोग का सहारा भी ले सकती है। 
 
5 स्थायी सदस्य : संयुक्त सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य है। इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन हैं। इसके साथ ही हर दो साल के लिए 10 अस्थायी मेंबर्स को भी चुना जाता है। किसी मुद्दे पर फैसला लेने के लिए पांचों स्थायी सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। यदि कोई एक सदस्य भी किसी मसले पर विरोध करता है तो फैसला नहीं हो पाता। 
 
10 अस्थायी सदस्य : स्थायी सदस्यों के साथ ही भारत, ब्राजील, अल्बानिया, गैबॉन, घाना, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको, नॉर्वे, UAE अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्यों को वीटो पॉवर प्राप्त नहीं होता। हालांकि भारत, जापान और ब्राजील जैसे कई देश भी सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की लंबे अरसे से मांग करते आ रहे हैं। 
 
क्या होता है वीटो पॉवर : सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों को ही वीटो पावर मिला हुआ है। यह पॉवर काफी महत्वपूर्ण होता है। सुरक्षा परिषद इन पांच देशों की रजामंदी के बिना कोई प्रस्ताव न तो पारित कर सकती है और न ही उसे लागू कर सकती है।

किसी मुद्दे पर यदि 5 में से कोई एक सदस्य भी वीटो करता है तो प्रस्ताव खारिज हो जाता है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने से बचाने के लिए चीन कई बार वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

हादसे के बाद जागा दिल्ली रेल प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई, फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े होने पर रोक

डोनेशन में भी BJP टॉप पर, ADR की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए 2023-24 में किस पार्टी को मिला कितना चंदा

कॉर्बेट पार्क में पकड़ा गया हमलावर बाघ, 2 व्यक्तियों पर किया था हमला

Supreme Court ने पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाली

GIS 2025: मध्यप्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2025 लिखेगी प्रदेश की समृद्धि का नया अध्याय

अगला लेख
More