Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उड़ गई ट्विटर की चिड़िया, Doge बना Twitter का नया logo

हमें फॉलो करें उड़ गई ट्विटर की चिड़िया, Doge बना Twitter का नया logo
, मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (11:11 IST)
एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर का लोगो बदल ही दिया। अब ट्विटर पर चिड़िया की जगह Doge की तस्वीर दिखाई देगी। हालांकि ये बदलाव ट्विटर के वेब पेज पर किया गया है। ट्विटर मोबाइल ऐप पर फिलहाल यूजर्स को ब्लू बर्ड ही दिखाई दे रहा है।
 
मस्क ने इसके साथ 26 मार्च, 2022 के एक स्क्रीनशॉट को भी ट्विटर पर शेयर किया। इसमें पक्षी लोगो को डोजे में बदलने के लिए कहा गया था। साथ में  मस्क ने लिखा, 'वादे के मुताबिक'।
 
लोगों में बदलाव करने के बाद एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Doge मीम को शेयर करते हुए एक मजाकिया ट्वीट किया है। इसमें एक पुलिस अफसर ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर रहा है, उसके हाथ में ट्विटर के ब्लू बर्ड वाली तस्वीर है और गाड़ी में बैठा Doge कह रहा है कि 'ये पुरानी तस्वीर है।'
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के बदले नाम, बताया तिब्बत का दक्षिणी भाग