Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या घर में पक्षी ने बनाया है घोंसला? जानिए शुभ-अशुभ संकेत

हमें फॉलो करें bird
, गुरुवार, 23 मार्च 2023 (15:38 IST)
कई पक्षी ऐसे हैं जो वृक्ष की बजाए घर या छत आदि जगहों पर घोंसला बनाकर रहते हैं। उनमें से कुछ तो किसी के घर में ही घोंसला बनाना पसंद करते हैं। इनमें में कुछ ऐसे पक्षी हैं जिनका घर में घोंसला बनाना शुभ होता है और कुछ ऐसे हैं जिनका घर में घोंसला बनाना अशुभ माना जाता है। आओ जानते हैं इस संबंध में रोचक जानकारी।
 
गोरैया चिड़िया : यह पक्षी यूं तो अपना घोंसला किसी पेड़ पर या किसी ऐसे ऊंचे स्थान पर बनाता है जहां पर किसी की नजर न पड़े, लेकिन यदि यह घर में बनाले तो समझो बहुत ही शुभ है। यह सकारात्मकता का सूचक है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
 
कबूतर : कबूतर पेड़ पर रहना पसंद नहीं करता है यह अक्सर ऊंची इमारतों के छज्जे या किसी खंडहर में रहना पसंद करते हैं, लेकिन यदि यह घर में घोंसला बना ले तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब यह कि यह अशुभ भी नहीं है क्योंकि इसका मिलाजुला असर होता है। 
webdunia
मधुमक्खी : मधुमक्खी का छत्ता भी घर में रहना अशुभ माना जाता है। यह किसी घटना दुर्घटना का कारण बन सकता है।
 
ततैया : ततैया का छत्ता भी घर में रहना अशुभ माना जाता है. पहले धुआं करके बाद में इसे बहुत ही सावधानी से हटाया जा सकता है।  
 
चमगादड़ : चमगादड़ का घर में आना ही अशुभ माना जाता है। यदि यह घर में ही डेरा जमा ले तो यह खतरे की निशानी है। इसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें।
 
मुर्गा : मुर्गे का घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। इसे घर में खुशी आती है और भाग्य में वृद्धि होती है। कई प्रकार के संकट दूर होते हैं।
 
चीटियां : घर में काली चींटियों का घोंसला बनाना शुभ लेकिन लाल का बनाना अशुभ माना जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैत्र नवरात्रि में लौंग का सरल उपाय, आपको कर देगा मालामाल