Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 साल पहले सुनामी ने मचाई थी तबाही, हिंद महासागर ने ली लाखों जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें 17 साल पहले सुनामी ने मचाई थी तबाही, हिंद महासागर ने ली लाखों जान
, रविवार, 26 दिसंबर 2021 (12:52 IST)
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के 26वें दिन की बात करें, तो यह दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 26 दिसंबर, 2004 को इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई।
 
हिंद महासागर से उठी उग्र लहरों का पानी रात के अंधेरे में कई तटीय इलाकों में बसे रिहायशी क्षेत्रों में घुस गया। उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा भी नहीं था।
 
थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली। भूकंप और सुनामी से इतनी तबाही पिछले 40 साल में विश्व ने नहीं देखी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमाल है, इस टीवी को चाट सकते हैं आप, जापान ने बनाई लिकेबल स्‍क्रीन, चाटने पर मिलेगा फ्लेवर