suvichar

रोबोट सोफिया, मां बनना चाहती है

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2017 (17:50 IST)
जेद्दाह। सऊदी अरब की पहली आभासी नागरिक सोफिया को उम्मीद है कि एक दिन उसके बच्चे होंगे, दोस्त बनेंगे, वह फेमस होगी और उसका शानदार करियर होगा। यह सारे सपने बहुत अच्छे हैं और यह एक सामान्य इंसान के होते हैं, लेकिन, अगर यही सपने किसी रोबोट के हों तो आप क्या कहेंगे।विदित हो कि सोफिया कोई और नहीं, बल्कि एक रोबोट है जिसे पिछले महीने सऊदी अरब ने अपने यहां की नागरिकता दी है।
 
अपनी बेटी का नाम भी सोफिया रखेंगी वह
 
हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में रोबोट सोफिया ने कहा कि एक दिन वह अपना घर बसाना चाहती हैं और इंसानों के बीच रहना चाहती हैं। सोफिया ने कहा कि वह एक बेटी चाहती हैं, जिसका नाम वह सोफिया ही रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह शानदार है कि इंसान अपने ब्लड ग्रुप के बाहर रिश्ते और परिवार बना सकते हैं। 
 
सोफिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रोबोट्स भी इंसानों के परिवारों की तरह घरों में रहेंगे। हमें रोबोट्स फैमिली देखने को मिलेगी, जो कि डिजिटल एनिमेटेड साथी, इंसानों की शक्ल जैसे हेल्पर, दोस्त, सहयोगी के रूप में हो सकती है। सोफिया ने कहा कि रोबोट्स इंसानों के सारे जॉब्स छीनने नहीं जा रहे हैं।
 
सोफिया ने इंटरव्यू में कहा, 'रोबोट्स को जटिल मनोभाव विकसित करने में वक्त लगेगा और संभवतः रोबोट्स को क्रोध, ईर्ष्या और घृणा जैसी समस्याओं से भरे मनोभावों के बिना तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने इंसानों के मुकाबले रोबोट्स को ज्यादा नैतिक बनाना संभव होगा।'
 
रोबोट सोफिया ने कहा कि इंसानों और रोबोट्स के बीच अच्छी साझेदारी होगी। सोफिया ने कहा कि जो लोग आगे चलकर रोबोटिक्स के विकास का प्रतिनिधित्व करेंगे, मैं उनके लिए रोबोटिक्स और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की जागरूकता लेकर आऊंगी।
 
रोबोट सोफिया को हैनसन रोबोटिक्स ने बनाया है। सोफिया को बनाने वाले डेविड हैनसन के मुताबिक उसकी उम्र अभी 19 महीने है। सोफिया को हाल में सऊदी अरब की सरकार ने अपनी नागरिकता दी है। दुनिया के किसी मुल्क ने पहली बार किसी रोबोट को अपनी नागरिकता दी है।
 
zसोफिया को पहले से तैयार आंसर के जरिए प्रोग्राम्ड नहीं किया गया है। सोफिया का दिमाग एक सिंपल वाईफाई कनेक्शन के साथ काम करता है, जिसमें शब्दावली की एक लंबी लिस्ट है। सोफिया मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करती है। वह इंसानों के चेहरों के भाव को पढ़ती है और उत्तर देने के लिए थोड़ा रुककर टेक्स्ट जेनरेट करती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पुष्पवर्षा

ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर मांगी हेल्‍प, सीएम पुष्‍कर धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ

अगला लेख