Hanuman Chalisa

आप भी करते हैं एप्लीकेशंस का प्रयोग तो हो जाएं सावधान

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2017 (17:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार के निर्देशानुसार मोबाइल सिम को आधार से जोड़ना जरूरी हो गया है। टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों मैसेज से यह सूचना दे रही है। लेकिन इन सबमें सबसे बड़ी बात सुरक्षा की है। आज अधिकतर युवा स्मार्ट फोन का प्रयोग करते हैं। कई एप्लीकेशंस चलते हैं। कई प्रकार की निजी जानकारियां भी स्मार्ट फोन में रहती हैं।
 
मोबाइल सेवा उपलब्ध करवाने वाली निजी कंपनियों के लिए ग्राहकों के मोबाइल नंबर का आधार नंबर से वेरिफिकेशन करवाया जाना तो अनिवार्य हो ही गया है, लेकिन इसके बाद भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मोबाइल का का प्रयोग चिंता का कारण है। दरअसल हाल ही में जानकारी सामने आई है कि कुछ मोबाइल एप्लीकेशंस राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा हैं।
 
खुफिया एजेंसियों ने इस मामले में कहा और ऐसा माना गया कि, ये एप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, एक बड़ा खतरा हैं। इन एप्स में चीनी लिंक होने की जानकारी सामने आई है। इन लिंक्स के माध्यम से जासूसी की जा सकती है। ऐसे में ये एप्स सुरक्षा के लिए, हानिकारक हैं। इस तरह की एप्स का उपयोग करने वालों से अपील की गई है कि, इन एप्स का उपयोग बंद कर दें और, इन्हें अनइंस्टाल कर दें।
 
इस तरह की एप्स को उपयोग करने वालों से कहा गया है कि, वे इसका उपयोग न करें। उनके सेल फोन को फार्मेट करने के लिए कहा गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जानकारी न होने की बात कही है। यह भी कहा गया है कि, सुरक्षाबलों के जवानों के लिए इन मोबाईल एप्स का उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, महू में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

अगला लेख