वैगनर ग्रुप की बगावत से भड़के पुतिन, कहा- विश्वासघातियों को मिलेगी सजा

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (14:29 IST)
President Putin address to nation: रूस में एक निजी सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा बगावत की घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने सशस्त्र विद्रोह की घोषणा को 'विश्वासघात' करार दिया है और कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सबको सजा मिलेगी। 
 
पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है। निजी सेना के प्रमुख के बगावत का ऐलान करने और देश के एक प्रमुख शहर में दाखिल होने के बीच पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वैगनर प्रमुख के सशस्त्र विद्रोह ने दक्षिणी रूस के अहम शहर में नागरिक, सैन्य निकायों को अवरुद्ध कर दिया है।
 
रूसी राष्ट्रपति ने लोगों और रूस की रक्षा करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाई के खिलाफ भाई को खड़ा कर दिया गया है। वैगनर ग्रुप का सशस्त्र विद्रोह देशद्रोह है। जिसने भी रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठाए हैं, उन्हें सजा मिलेगी। बताया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप ने मॉस्को से 500 किलोमीटर दक्षिण में वोरोनिश शहर में सभी सैन्य सुविधाओं पर कब्जा कर लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि रूस से आ रही खबरों के मुताबिक यूक्रेन के साथ युद्ध में शामिल एक रूसी येवगेनी प्रिगोझिन की निजी सेना ‘वैगनर ग्रुप’ ने रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। येवगेनी ने कहा है कि वैगनर ग्रुप के रूस की सैन्य लीडरशिप को हटाने के लिए रूस में प्रवेश कर चुका है। वैगनर ग्रुप ने यह भी दावा किया है कि उसने रूस की कुछ सैन्य पोस्टों पर कब्जा भी कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

रामदास अठावले बोले- PoK को वापस लिया जाना चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो और युद्ध होंगे...

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

अगला लेख