dharma sangrah

इराक में प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद विरोध चरम पर, प्रधानमंत्री ने जनरल को पद से हटाया

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (08:02 IST)
नासिरियाह। दक्षिणी इराक में स्थित नासिरियाह में हजारों उग्र प्रदर्शनकारी गुरुवार को कर्फ्यू तोड़कर सरकारी कार्रवाई में मारे गए 25 लोगों की शवयात्रा में शामिल हुए। दरअसल, इराक में ईरान की राजनीतिक दखलंदाजी के विरोध में बुधवार को विरोध प्रदर्शनकारियों ने नजफ में ईरानी वाणिज्य दूतावास को आग लगा दी थी।
ALSO READ: इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 319 लोगों की मौत, 15000 से ज्यादा घायल
इराकी सेना के अनुसार इसकी प्रतिक्रिया में इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने गुरुवार की सुबह सैन्य प्रमुखों को विभिन अशांत प्रांतों में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का आदेश था।
 
जनरल जमील शुमारी को प्रधानमंत्री के जन्मस्थान नासिरियाह में भेजा गया था। वहां विरोध को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे। चिकित्सकों और सुरक्षाकर्मियों के अनुसार प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई गई थीं। प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद दोपहर तक प्रधानमंत्री ने जनरल शुमारी को हटा दिया था।
 
नासिरियाह के गवर्नर ने कार्रवाई के लिए शुमारी को दोषी ठहराया था। सरकारी टेलीविजन ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री महदी ने शुमारी को पद से हटाने का आदेश दिया था। नासिरियाह के हजारों निवासियों ने कर्फ्यू तोड़ते हुए दिन की शुरुआत में सड़कों पर उतरकर 25 प्रदर्शनकारियों की मौत का मातम मनाया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वे तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

अगला लेख