भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मियों को छोड़ा

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (23:48 IST)
इस्लामाबाद। भारत सरकार के दबाव के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को भारतीय उच्चायोग के 2 कर्मचारियों को ‘हिट एंड रन’ के एक मामले में कथित रूप से शामिल होने को लेकर हिरासत में लेने के कुछ घंटे के बाद छोड़ दिया। 
 
एआरवाई टीवी के अनुसार विदेश कार्यालय द्वारा यह सूचित करने के बाद पुलिस ने दोनों भारतीय अधिकारियों को रिहा कर दिया कि उन्हें राजनयिक छूट प्राप्त है। उन्हें भारतीय मिशन के एक अधिकारी को सौंप दिया गया।
 
जियो न्यूज ने कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को उद्धृत करते हुए अपनी खबर में कहा कि एक बीएमडब्ल्यू कार ने शहर की एंबेसी रोड पर सुबह करीब 8 बजे एक पैदल यात्री को टक्कर मारी और उसके बाद कार सवार लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की। 
 
पैदल यात्री इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर में कहा गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने कार में सवार 2 लोगों को पकड़ लिया और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।
 
इसमें कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि वे दोनों भारतीय उच्चायोग के कर्मी हैं।
 
चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए कहा कि कार को गैर जिम्मेदाराना तरीके से चलाया जा रहा था और तेज गति के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित सड़क के किनारे फुटपाथ पर चल रहा था जब कार ने उसे टक्कर मारी।
 
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर में दोनों भारतीय अधिकारियों की पहचान सिल्वादेस पॉल और दावामू ब्रहामू के तौर पर की गई है। इसमें कहा गया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में विदेश मंत्रालय (एफओ) को जानकारी दी।
 
अब तक पाकिस्तानी अधिकारियों या भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस घटना के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भारत ने सोमवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के उप राजदूत को तलब कर इस्लामाबाद में दो भारतीय उच्चायोग कर्मियों की कथित गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध व्यक्त किया था।
 
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दूतावासों की गाड़ियों से होने वाली दुर्घटनाएं हाल में कई बार हुई हैं। 
 
इससे पहले इसी साल, अमेरिकी दूतावास की एक एसयूवी इस्लामाबाद में एक सड़क पर दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के पाकिस्तानी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
 
यह घटना भारत द्वारा दो हफ्ते पहले पाकिस्तानी उच्चायोग के दो कर्मचारियों को जासूसी के आरोप में देश से निकाले जाने के बाद हुई है। इन्हें निकाले जाने के बाद से पाकिस्तानी एजेंसियों ने इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया समेत भारतीय दूतावास के कर्मियों को परेशान करना शुरू कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने पूछा सवाल, बीएसएफ जवान की वापसी के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार

खौफ में पाकिस्तान, एक्टिव किए रडार सिस्टम, बदजुबान मंत्रियों पर लगाई लगाम

पवन कल्याण की कांग्रेस को चेतावनी, पाकिस्तान के पक्ष में बोलना स्वीकार्य नहीं

पाकिस्‍तान का दाना- पानी बाद में बंद करना, पहले अपनी रोटी सेंक लो, राजनीतिक रायता फैला लो

रात में प्रेमिका से मिलने गया था, पिता ने गोली मारकर ली जान

अगला लेख
More