Daily Horoscope
✕

रेत और पत्थर पर चल सकता है नया थ्रीडी-प्रिंटेड रोबोट

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (14:22 IST)
लॉस एंजिल्स। वैज्ञानिकों ने चार टांगों वाला ऐसा पहला थ्री-डी प्रिंटेड रोबोट तैयार किया है, जो अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं पर चढ़ सकता है और रेत एवं पत्थरों जैसी खुरदरी सतहों पर चल सकता है।
 
कैलिफोर्निया सान डिएगो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माइकल टोली के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने उच्च स्तरीय थ्रीडी प्रिंटर का इस्तेमाल करके कोमल और कठोर सामग्रियों को एक साथ मिलाया। इससे रोबोट की टांगों के लिए अधिक जटिल आकृतियां डिजाइन करना संभव हो सका।
 
टोली ने कहा कि कोमल और कठोर सामग्रियों को एक साथ मिलाने से नई पीढ़ी के, कुशल रोबोट बनाने में मदद मिलेगी, जो ज्यादा आसानी से जरूरतों के मुताबिक ढल पाएंगे। ये इंसानों के साथ मिलकर सुरक्षित ढंग से काम कर पाएंगे। शोधकर्ताओं ने रोबोट को एक रस्सी से बांध कर चट्टानों, झुकी हुई सतहों और रेत पर इसका सफल परीक्षण किया है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख