पटना में भाजपा कार्यालय पर हमला

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2017 (13:58 IST)
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनसे जुड़े ठिकानों पर मंगलवार को आयकर छापे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए।
 
सूत्रों ने यहां बताया कि छात्र राजद के कार्यकर्ता हाथों में लाठी और झंडा लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के विरोध में नारे लगाते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय से आयकर गोलंबर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजद के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के निकट रुक गए और भाजपा के खिलाफ नारे लगाने लगे। इसके बाद कुछ उत्तेजित कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश में गेट तक पहुंच गए। इस पर कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
 
दोनों ओर से पथराव की घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। इस दौरान कई गाड़ियों के भी शीशे तोड़ दिए गए। बाद में पुलिस ने राजद कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय से दूर खदेड़ दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर वीरचंद पटेल पथ को जाम कर दिया।

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More