Govardhan puja
✕

नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में 3 व्यक्तियों की मौत, आतंकवादी हमले की आशंका

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (21:39 IST)
हेग। नीदरलैंड के उत्रेक्थ शहर में गोलीबारी की एक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। शहर के महापौर ने सोमवार को यह जानकारी दी। महापौर ने बताया कि अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं।
 
उत्रेक्थ के महापौर जॉन वान जानेन ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि इस वक्त हम लोग 3 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि कर सकते हैं। घायलों में से 3 की हालत नाजुक है।
 
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने कहा कि उत्रेक्थ गोलीबारी मामले की जांच संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड असहिष्णुता के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगा।
 
हेग में देश के न्यायमंत्री के साथ पत्रकारों वार्ता में रूटे ने बताया कि घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। इससे पहले फोटोग्राफरों ने घटनास्थल पर चादर में लिपटे शव को देखा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख