नेपाल में चुनाव में भाग ले रहे हैं 18 दंपति

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (22:53 IST)
काठमांडू। नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी सहित 18 दंपति आम और प्रांतीय चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं। आगामी चुनाव में देउबा दडेलधुरा से छठी बार प्रत्याशी हैं जबकि उनकी पत्नी आरजू देउबा राणा कैलाली-5 संसदीय सीट से किस्मत आजमा रही हैं।
 
फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत प्रमुख नेताओं और तीन राजनीतिक दलों में से देउबा एकमात्र दंपति हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं।
 
नेपाली कांग्रेस नेता बालकृष्ण खांड और उनकी पत्नी मंजू खांड आनुपातिक प्रतिनिधित्व (पीआर) श्रेणी की सूची में हैं। मंजू ‘खास आर्य महिला’ श्रेणी के अन्तर्गत चुनाव मैदान में हैं।
 
पूर्व अध्यक्ष ओनसारी घात्री मागर पीआर श्रेणी की सूची में शामिल हैं जबकि उसके पति सीपीएन (माओवादी सेन्टर) नेता बर्षा मान पुन रोपला से एफपीटीपी के तहत मैदान में हैं।
 
यूएमएल उपाध्यक्ष बाम देव गौतम बारिदया-1 से प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनकी पत्नी तुलशा थापा का नाम पीआर श्रेणी की सूची में शामिल हैं। गौतम छठी बार चुनाव मैदान में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More