dharma sangrah
✕

मानवता हुई शर्मसार, बीमे का पैसा पाने के लिए बेटी का किया कत्ल

Webdunia
शनिवार, 6 जुलाई 2019 (00:03 IST)
काठमांडू। नेपाल में एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने बीमे की 25 लाख रुपए की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस प्रवक्ता नबीन कर्की ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर इलाके के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुए अपनी 4 साल की बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का शव अगली सुबह एक तालाब में तैरता पाया गया।
 
पुलिस के अनुसार राम किशोर की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रुपए की धनराशि भी जमा करवा चुका था।
 
पुलिस ने बताया कि उसे कहीं से पता चला था कि अगर किसी बीमाधारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के 1 महीने के भीतर हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का दोगुना धन देती है। इस जानकारी ने उसे यह अपराध करने के लिए उकसा दिया। पुलिस को पता चला है कि वह कई बार दूसरे अपराधों के लिए पहले भी जेल जा चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

अगला लेख