Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरबा में युवती के अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Advertiesment
Woman's murder
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की उसके ही घर के अंदर दीवान के भीतर लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय मानिकपुर में एक महिला प्रिया मलिक का शव उसके घर के अंदर दीवान में मिला था।

पुलिस ने महिला के हत्यारे को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मामला अवैध संबंध का प्रतीत हो रहा था। पुलिस को प्रिया के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात पता चली। युवक पुणे से कोरबा आता था और युवती के घर ही रुकता था।

सायबर सेल द्वारा मोबाइल के रिकॉर्ड खंगाले गए। कॉल डिटेल से युवक की पहचान पुणे निवासी संदीप दास के तौर पर हुई है। दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरु होकर शादी तक पहुंच गई थी। युवती ने आरोपी संदीप दास को कोरबा बुलाकर उस पर शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद आरोपी कोरबा आ गया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी को युवती के अन्य लोगों से भी प्रेम संबंध के बारे में पता चला, जिस पर उसने 21 जनवरी को उसकी हत्या कर शव को उसी के घर में छिपा दिया और फरार हो गया। आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में पूछताछ एवं शिनाख्त की कार्रवाई हेतु लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE : रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ का दूसरा राउंड, देना होंगे 40 सवालों के जवाब




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi