मिशेल ने छीना हिलेरी से खिताब, ओपरा विनफ्रे दूसरे स्थान पर रहीं

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:43 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं मिशेल ओबामा ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से 17 साल पुराना ‘सर्वाधिक सम्मानित महिला’ का खिताब छीन लिया है।
 
 
मशहूर टेलीविजन हस्ती ओपरा विनफ्रे इस सूची में दूसरे स्थान पर है जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘सर्वाधिक सम्मानित पुरुष’ के ताज पर लगातार 11वीं बार कब्जा बरकरार रखने में सफल हुए हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चौथे साल दूसरे स्थान पर रहे हैं।
 
एसबीएस न्यूज के मुताबिक लगातार 11वीं बार ‘मोस्ट एडमायर्ड मैन’ का खिताब से सम्मानित होने वाले ओबामा को अब उनकी पत्नी का भी साथ मिला है। ‘गल्लप’ की ओर से कराए गए वार्षिक सर्वेक्षण में पिछले 17 वर्षों के दौरान पहली बार हुआ कि पूर्व विदेश मंत्री ‘मोस्ट एडमायर्ड वुमेन’ की सूची में शीर्ष पर नहीं रहीं। मिशेल 15 प्रतिशत वोट हासिल करके शीर्ष पर रहीं जबकि टॉक शो की मेजबानी करने वाली विनफ्रे 5 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
 
सूत्रों के अनुसार मिशेल के नंबर एक पर आने की छलांग में उनकी पुस्तक ‘बीकमिंग’ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही जबकि क्लिंटन सुर्खियों से बाहर रही हैं। क्लिंटन के बाद प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप चौथे स्थान पर रहीं। क्लिंटन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
 
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 5वां स्थान हासिल किया, जो पहली गैरअमेरिकी नागरिक के रूप में इस सूची में शामिल हुईं। इसके बाद इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, सुप्रीम कोर्ट के जज रूथ बेडर गिन्सबर्ग, टॉक शो होस्ट एलेन डेगनेरेस, अमेरिकी राजनीतिज्ञ निक्की हेली और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफजयी शामिल हैं।
 
पुरुषों की सूची में 2 गैरअमेरिकी नागरिक पोप फ्रांसिस और दलाई लामा को इसमें प्रवेश मिला है। ओबामा और ट्रंप के बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पोप फ्रांसिस, बिल गेट्स, बर्नी सैंडर्स, बिल क्लिंटन, दलाई लामा, जो बिडेन, एलोन मस्क और माइक पेंस को इस सूची में क्रमवार स्थान मिला है।
 
‘मोस्ट एडमायर्ड मैन’ की सूची में पहले और दूसरे स्थान के बीच 6 अंकों का अंतर है। गैल्लप के अनुसार पिछले 72 वर्षों के इतिहास में इस बार 13वीं बार राष्ट्रपति पद पर आसीन व्यक्ति शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर सका। महारानी एलिजाबेथ लगातार 50वीं बार इस सूची की शीर्ष 10 हस्तियों में शुमार रही हैं।

यदि ओबामा अगले साल फिर शीर्ष पर आते हैं तो वे रिकॉर्डधारक पूर्व राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के साथ बराबरी करेंगे जिन्होंने 12 बार यह खिताब जीता।
 
ट्रंप अब तक केवल 2 राष्ट्रपतियों में से एक हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए खिताब नहीं जीता है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड पद पर रहते हुए यह खिताब हासिल नहीं कर सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख