Hanuman Chalisa

उत्तराखंड में 115 साल पुराना पुल टूटा, 2 मरे, 3 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:33 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून के गढ़ी कैंट में शुक्रवार सुबह 115 साल पुल ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के गढ़ी कैंट को बीरपुर कैंट से जोड़ने वाले 115 साल पुराने पुल से शुक्रवार को सुबह ईंटों से भरा ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान अचानक पुल टूट गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई तथा 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
कैंट कोतवाली निरीक्षक अरुण सैनी ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 3 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों के नाम बाणगंगा के बीरपुर निवासी धन बहादुर और डाकरा गढ़ी कैंट निवासी प्रेम थापा हैं। घायलों के नाम शाहरुख, जुल्फान हैं और तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंच गया।
 
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पुल की जगह नए पुल का शिलान्यास किया था। 2 दिन में नए पुल का काम शुरू होने वाला था। यह लोहे का पुल कई वर्षों से जर्जर हालत में था और लोहा जंग खा चुका था। बीरपुर निवासी मक्खन सिंह (85) पिछले 6 साल से लगातार इस पुल को बंद करने और इसकी जगह नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे।
 
मक्खन सिंह स्थानीय प्रशासन, मुख्यमंत्रियों और तो और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखकर मांग कर चुके थे कि इस पुल की जगह नया पुल बनाया जाए जिसके बावजूद इसके रखरखाव के लिए आजतक कुछ भी नहीं किया गया जिसकी कीमत 2 लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। पुल टूटने से कैंट सैनिक बहुल क्षेत्र सहित घनघोड़ा, जेतन वाला, संतला देवी मंदिर सहित अन्य कई गांवों के लिए वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और केजीपी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

अगला लेख