मालदीव संकट, चीन ने तैनात किए युद्धपोत, भारत को झटका

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (19:39 IST)
बीजिंग। चीन ने क्षेत्रीय ताकत में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया को मालदीव से दूर रखने के लिए अपना युद्धपोत हिंद महासागर में तैनात किया है। हिंद महासागर में स्थित मालदीव में मौजूदा संकट भारत और चीन के बीच टकराव का नया बिंदु बनता जा रहा है।
 
 
ऑस्ट्रेलियाई समाचार वेबसाइट 'न्यूज डॉट कॉम एयू' के मुताबिक चीनी युद्धपोत की तैनाती का मकसद भारत को विवादों में उलझे मालदीव प्रायद्वीप से दूर रखना है। मालदीव पर चीन अपना दावा करता रहा है। युद्धपोत की तैनाती का असर ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पड़ने की भी संभावना है।
 
 
नौसेना की तैनाती में हालांकि नया कुछ भी नहीं है। सदियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्चस्व कायम करने के लिए नौसेना का इस्तेमाल किया जाता रहा है। हिंद महासागर में स्थित मालदीव में मौजूदा संकट भारत और चीन के बीच टकराव का नया बिंदु बनता जा रहा है। मालदीव फिलहाल संवैधानिक संकट का सामना कर रहा है।
 
चीन पूरे आत्मविश्वास के साथ क्षेत्र के मामले में अपनी मौजूदगी का एहसास कराना चाहता है। एक आधुनिक विध्वंसक, एक फ्रिगेट, एक हमलावर जहाज और एक सहायक टैंकर के साथ चीनी नौसैनिक बल ने पिछले हफ्ते हिंद महासागर में प्रवेश किया। 
 
अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी नौसेना की तैनाती भारत को हस्तक्षेप करने से रोकने के लिए की गई है। इस छोटे से द्वीप के लिए चीन के पास बड़ी योजनाएं हैं और वह स्थानीय लोगों को इसमें नहीं शामिल करना चाहता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More