ब्रिटेन में कुशल कामगार, चिकित्सा और छात्र वीजा सूची में भारतीयों का दबदबा

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (18:17 IST)
Indians continue to dominate the visa list : भारतीय कुशल श्रमिकों, चिकित्सा पेशेवरों और छात्रों ने पिछले साल ब्रिटेन की वीजा सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। विश्लेषण के अनुसार, सितंबर 2023 को समाप्त हुए वर्ष में भारतीय नागरिकों को 1,33,237 प्रायोजित अध्ययन वीजा दिए गए थे। गुरुवार को यहां जारी आधिकारिक आव्रजन आंकड़ों में यह बात सामने आई।
 
ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा सितंबर 2023 में समाप्त हो रहे वर्ष के लिए संकलित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय नागरिक न केवल कुशल कामगार वीजा के मामले में अव्वल हैं, बल्कि स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के लिहाज से भी पहले नंबर पर हैं।
 
छात्रों की वीजा श्रेणी में, भारतीय नागरिक लगातार छात्रों के उस सबसे बड़े समूह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिन्हें अपेक्षाकृत नए ‘पोस्ट-स्टडी’ स्नातक वीजा पर बने रहने के लिए छुट्टी दी गई थी। गृह कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, कुशल कामगार वीजा में पिछले साल नौ प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, वहीं कुशल कामगार-स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के मामले दोगुने से अधिक होकर 1,43,990 हो गए।
 
पिछले वर्ष की तुलना में भारतीयों (38,866), नाइजीरिया (26,715) और जिम्मबाब्वे (21,130) के नागरिकों के वीजा में सर्वाधिक वृद्धि हुई। स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के आंकड़ों के अनुसार भारतीय आवेदकों की संख्या में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं कुशल कामगार वीजा में 11 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई है।
 
विश्लेषण के अनुसार, सितंबर 2023 को समाप्त हुए वर्ष में भारतीय नागरिकों को 1,33,237 प्रायोजित अध्ययन वीजा दिए गए थे जिसमें सितंबर 2022 को समाप्त हुए वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन उनकी संख्या सितंबर 2019 में समाप्त हुए साल की तुलना में अब करीब पांच गुना अधिक है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

पूर्व SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप

Uttarakhand : माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, मृतक संख्या 8 हुई

लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान

हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बना रहे थे युवक

UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची

तेलंगाना सुरंग हादसा : सुरंग में फंसे श्रमिकों का सटीक पता नहीं : CM रेड्डी

Himani Narwal : हिमानी नरवाल हत्या मामले में SIT का गठन, सूटकेस में मिला था शव

हिन्दुओं के लिए असली खतरा मुस्लिम या ईसाई नहीं, CM हिमंत बिस्व शर्मा ने क्यों लिया ममता बनर्जी का नाम

अगला लेख
More