कोरोना के बाद चीन में पसरी खतरनाक महामारी? बच्‍चों को ले रही चपेट में, स्कूल हुए शटडाउन

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (17:40 IST)
China Pneumonia Update: कोरोना जैसी भयावह वायरस के बाद अब चीन में ही एक और रहस्यमयी बीमारी पसरने लगी है। ये बीमारी बच्चों को चपेट में ले रही है। कहा जा रहा है कि बीमारी की वजह से वहां अस्पताल मरीजों से भरे हैं। दरअसल, इसे रहस्यमयी निमोनिया बताया जा रहा है। चीन ने बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी फैलने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी से बच्चों को सांस से संबंधित दिक्कतें हो रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से इस बारे में जानकारी देने को कहा है। कोरोना के बाद आई इस रहहस्यमयी बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बीमारी की पहचान नहीं हो पाई है।

दहशत में हैं लोग : दुनियाभर में कोरोना महामारी का खतरनाक तांडव देखने के बाद आम लोगों अब इस नई बीमारी को लेकर दहशत में हैं। चीनी समाचार चैनल के मुताबिक इस बीमारी का कोई नया लक्षण नहीं है। इसके लक्षण कोविड से मिलते जुलते हैं। अस्पतालों में मरीजों की इतनी लंबी लाइन लग गई है कि खड़े होकर देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। सामने आए वीडियो में अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसके बारे में पूरी जानकारी चाहता है। WHO ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

कई जगह स्‍कूल बंद : बता दें कि रहस्यमयी निमोनिया बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करता है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कौन सा निमोनिया है। इसका पहला केस उत्तरी हिस्से में पाया गया है। दुनिया के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे लेकर चिंता जताई है। कई जगह स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। चीन के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के प्रतिबंध हटाए जाने की वजह से कई बीमारियां फैल रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह बीमारी एक महामारी में बदल सकती है।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

Audi rs q8 performance : भारत आई ऑडी की सबसे तेज SUV, कीमत 2.49 करोड़ रुपए

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More